सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor Recovers: करीना ने दी कोरोना को मात, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बीएमसी का किया शुक्रिया अदा

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan genome sequencing report for Omicron negative
करीना कपूर की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव - फोटो : ANI

हाल ही में करीना अमृता अरोड़ा और कपूर खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें घर में ही क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीना कपूर का ओमीक्रॉन जीनोम सीक्वेंस टेस्ट करवाया गया था। इस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है और करीना के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के मुताबिक, करीना कपूर की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव आई है।



करीना कपूर खान ने अपनी निगेटिव रिपोर्ट की खबर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। करीना ने लिखा, 'मेरी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ देने के लिए मेरी प्यारी बहन को धन्यवाद। मेरी सबसे प्यारी दोस्त अमृता हम जीत गए। पूनम नैना सहित मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने हमें अपनी शुभकामनाएं भेजीं और हमारे ठीक होने की प्रार्थना की। 
 

Trending Videos
Kareena Kapoor Khan genome sequencing report for Omicron negative
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान ने बीएमसी से मिल रहे लगातार सपोर्ट के लिए भी उनका धन्यवाद किया। करीना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ' बीएमसी का शुक्रिया की उन्होंने सभी चीजों को बहुत ही अच्छी तरह से समझा और हमारा साथ दिया। एसआरएल के डॉक्टर अविनाश फाड़के सबसे बेस्ट हैं। अंत में मैं अपने प्यारे पति का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने इस पूरे समय में अपना धैर्य बनाए रखा और होटल में अपने परिवार से दूर रहें। सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं सब  सुरक्षित रहें। अब मैं चलती हूं मुझे अपने बच्चों को पहले की तरह ही प्यार करना है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan genome sequencing report for Omicron negative
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद करीना घर में ही आइसोलेट थी। बाद में करीना ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात बताई थी। आरोप था कि करीना और अमृता अरोड़ा करण जौहर के घर हुए सेलिब्रेशन में भी शामिल हुई थी इसलिए कई और कोविड से कई और लोगों के संक्रमित होने की आशंका के चलते उनके संपर्क में आए सभी लोगों का काविड टेस्ट करवाया गया था। इसके बाद महीप कपूर, सीमा खान और यहां तक की कुछ समय बाद करीना की मेड की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Kareena Kapoor Khan genome sequencing report for Omicron negative
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना और अन्य लोगों के करण जौहर की पार्टी में शामिल होने की बात सामने आने के बाद बीएमसी की तरफ से करण जौहर के पूरे घर के सैनिटाइज करवाया गया था और करण जौहर के साथ उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट किया गया था। हालांकि करण जौहर और उनके परिवार में सभी की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की थी जिसमें उन्होंने उन खबरों के लिए नाराजगी जाहिर की थी जिनमें कहा गया था कि करण जौहर के घर पार्टी के बाद करीना और बाकी लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करण जौहर ने कहा कि सिर्फ आठ लोगों का एक जगह इकट्ठा होना पार्टी नहीं होती है। हमारे यहां सख्त कोविड नियमों का पालन किया जाता है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan genome sequencing report for Omicron negative
करीना कपूर खान - गोलमाल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में तैमूर का पांचवां जन्मदिन था लेकिन कोविड के चलते करीना भी तैमूर के बर्थडे में शामिल नहीं हो पाईं थीं। करीना ने तैमूर के बर्थडे पर एक पोस्ट की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बेटे की तब की वीडियो शेयर की थी जब तैमूर ने अपना पहला कदम बढ़ाया था। करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वे ठीक हैं और सभी को बहुत मिस कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed