फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश विरोधी बयान देकर विवादों में आई रैपर हार्ड कौर, PM मोदी और गृहमंत्री शाह को भी कहे अपशब्द

Tue, 13 Aug 2019 08:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Aug 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Hard Kaur abuses PM Narendra Modi, Amit Shah in video with Khalistan supporters
हार्ड कौर - फोटो : Twitter

ब्रिटिश-इंडियन सिंगर और रैपर हार्ड कौर एक बार फिर विवादों मे हैं। हार्ड कौर ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपशब्द कहें हैं। इतना ही नहीं हार्ड कौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 'डरपोक' भी कहा है।



Hard Kaur abuses PM Narendra Modi, Amit Shah in video with Khalistan supporters
Hard Kaur - फोटो : Social Media

सामने आए वीडियो में हार्ड कौर खालिस्तानी समर्थकों के साथ नजर आ रही है। वह भारत से अलग खालिस्तान की असंवैधानिक मांग भी कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,'यह हमारा हक है जिसे लेकर रहेंगे। यह वाला 15 अगस्त सिखों के लिए स्वतंत्रता दिवस नहीं है और इसलिए 15 अगस्त को हम सभी खालिस्तानी झंडे फहराएंगे।'

 

Hard Kaur abuses PM Narendra Modi, Amit Shah in video with Khalistan supporters
Hard Kaur - फोटो : Social Media

इस वीडियो में ये सभी लोग प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हुए कह रहे हैं कि वो इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि खालिस्तानी झंडे फहराएंगे और रेफरेंडम 2020 को आगे बढ़ाएंगे। बता दें हार्ड कौर पर इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hard Kaur abuses PM Narendra Modi, Amit Shah in video with Khalistan supporters
Hard Kaur Ferrari 458 Italia - फोटो : AmarUjala

हार्ड कौर ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस और लीड सिंगर काम किया है। हार्ड कौर खुद को पहली भारतीय महिला रैपर भी कहती हैं। साल 1991 में उनकी मां ने एक ब्रिटिश नागरिक से शादी कर ली और इंग्लैंड शिफ्ट हो गईं। हार्ड कौर का नाम कई विवादों से भी जुड़ा। एक कॉन्सर्ट के दौरान सिख समुदाय के गुरू गोविंद सिंह जी के लिए उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed