फिटनेस फ्रीक बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं मलाइका अक्सर जिम के बाहर स्पॉट होती हैं और ऐसे में उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन मलाइका का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और वो ट्रोल हो गई हैं।
इस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका, यूजर बोला- जिम सब जाती हैं नजर सिर्फ तुम क्यों आती हो ?
दरअसल इंस्टाग्राम पर विरल ने मलाइका का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें मलाइका एक ही दिन में दो बार स्पॉटिड हुई हैं। एक बार वो जिम के बाहर नजर आईं तो वहीं दूसरी बार डांस क्लास के बाहर।
पढ़ें: मलाइका की तारीफ कर रहा था ये एक्टर, अर्जुन ने कहा- 'पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना'
इस वीडियो को विरल ने कैप्शन दिया है-मलाइका अरोड़ा पहले जिम के बाहर और फिर बाद में डांस क्लास के बाहर नजर आईं। उनका स्टेमिना देख समझ नहीं आता कि आखिर वो खाती क्या हैं?
पढ़ें: फ्लाइट में मलाइका को देख फैंस ने किया कुछ ऐसा, जिंदगी भर रहेगा एक्ट्रेस को याद
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड में करीबन हर एक्ट्रेस हर दिन जिम जाती है लेकिन फोटोज सिर्फ सिर्फ मलाइका के ही क्यों देखने को मिलते हैं? वहीं एक दूसरे यूजर ने वीडियो कैप्शन के सवाल का जवाब देते हुए लिखा- मैं बताऊं क्या खाती हैं वो, वो खाती नहीं बस आपको पैसे खिलाती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि फिटनेस के अलावा मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉटिड होते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है।
पढ़ें: अरबाज के बर्थडे पर मलाइका ने शेयर की बेटे की तस्वीर, लिखा-बिल्कुल पिता की जेरॉक्स कॉपी