फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hard Kaur Birthday: रैपर क्वीन तारा ढिल्लों कैसे बनीं हार्ड कौर? हिट गानों से लोगों को बनाया अपना दीवाना

Fri, 29 Jul 2022 11:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
hard Kaur birthday know about singer struggle career and become a Indian top rapper and her controversy
हार्ड कौर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रैपर और सिंगर हार्ड कौर आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। हार्ड कौर म्यूजिक की दुनिया में अपने पार्टी सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'रोला पे गया' और 'साड्डा दिल भी तू 'जैसे कई गाने दिए हैं। इन गानों में हार्ड कौर का रैप फैंस को खूब पसंद आया था और इसी वजह से वह बेहद ही कम समय में लोगों के बीच मशहूर हो गईं। हार्ड कौर खुद को पहली भारतीय महिला रैपर कहती हैं। लेकिन क्या आप इस महिला रैपर की निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं। आइए आज आपको हार्ड कौर के बारे में बताते हैं।

hard Kaur birthday know about singer struggle career and become a Indian top rapper and her controversy
हार्ड कौर - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में उठा पिता का साया
हार्ड कौर का जन्म 29 जुलाई 1979 को उत्तर-प्रदेश के कानपुर में हुआ था। कम ही लोग जानते होंगे कि हार्ड कौर का असली नाम तारा कौर ढिल्लों है। वह मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां एक छोटे से पार्लर का काम करती थीं। हार्ड कौर अपनी उस दुनिया में खुश थीं लेकिन उनके पिता की मौत ने सब बदल दिया। हार्ड कौर बेहद छोटी थीं जब उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद साल 1991 में उनकी मां ने एक ब्रिटिश व्यक्ति से शादी रचा ली और फिर वह भी अपनी मां के साथ इंग्लैंड चली गईं। यहीं रह कर हार्ड कौर ने अपनी पढ़ाई की और धीरे-धीरे उनका नाम संगीत में लगता गया। हार्ड कौर को शुरू से ही हिप-हॉप म्यूजिक को पसंद करती थीं। 

hard Kaur birthday know about singer struggle career and become a Indian top rapper and her controversy
हार्ड कौर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनीं रैपर क्वीन
हार्ड कौर ने संगीत की दुनिया में रैपर बनने का सपना तब देखा था जब भारत में रैपिंग के क्षेत्र में सिर्फ पुरुष हुआ करते थे लेकिन सिंगर ने अपनी आवाज के दम पर कम समय में ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने अपना स्टेज नाम हार्ड कौर रखा। हार्ड कौर का पहला गाना ही हिट रहा था। सिंगर का पहला गाना 'एक ग्लासी' था, जो आते ही छा गया। उसके बाद साल 2007 में श्रीराम राघवन की फिल्म 'जॉनी गद्दार' के गाने 'पैसा फेंक' में सिंगर ने आवाज दी, जो यूथ के बीच काफी पसंद किया गया। हार्ड कौर ने 'मूव योर बॉडी', 'टल्ली हुआ', 'रोला पे गया', 'साड्डा दिल भी तू' समेत कई हिट गाने गाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hard Kaur birthday know about singer struggle career and become a Indian top rapper and her controversy
हार्ड कौर - फोटो : सोशल मीडिया

हार्ड कौर के विवाद
 हार्ड कौर अपनी शानदार आवाज के अलावा अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुकी हैं। सिंगर ने अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान सिख समुदाय और उनके दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद सिंगर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।  इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सिंगर को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, अब हार्ड कौर लाइमलाइट से दूर हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed