क्रिकेटर हार्दिक पांड्या खेल के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हार्दिक का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है। लंबे समय से ऐसी खबरें आती रही हैं कि वो उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद अभिनेत्री ने सफाई दी कि उनका कोई अफेयर नहीं है और वो केवल काम पर ध्यान दे रही हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या इन दिनों एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपनी रोमांटिक स्टोरी को आगे बढ़ा रहे हैं। इसका खुलासा दोनों की शेयर की गई तस्वीरों से हुआ है।
तो इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या, दुबई से आईं तस्वीरों से हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, हार्दिक पांड्या इन दिनों अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों इन दिनों दुबई में हैं और छुट्टियां बिता रहे हैं। हार्दिक और नताशा लंबे समय से दुबई में छुट्टी का प्लान बना रहे थे आखिरकार वो दुबई पहुंचे और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on
इंस्टाग्राम पर नताशा और हार्दिक पांड्या ने दुबई से तस्वीरें शेयर की हैं। हार्दिक जहां समुद्र के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं वहीं नताशा स्विमिंग पूल के पास आराम के मूड में है। हालांकि दोनों ने अपनी अकेले की ही तस्वीरें पोस्ट की हैं।
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में हार्दिक पांड्या नताशा को लेकर पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
बता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वालीं नताशा का नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था। प्रियांक 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे।
हैवी मेकअप वाली तस्वीर के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं रानू मंडल, मंच पर पहुंचीं और...