क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर ली थी। दोनों ने सगाई की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। हार्दिक और नाताशा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हार्दिक से पहले नताशा अभिनेता अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में थीं।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या की मंगेतर ने कही ये बात, वीडियो भी किया शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा और अली गोनी की दोस्ती अभी भी कायम है। अली के जन्मदिन पर नताशा ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अली गोनी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है ये उनके डांस प्रैक्टिस के दौरान का है।
नताशा ने वीडियो के साथ लिखा- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा बेस्ट डांसर।' बता दें कि अली गोनी अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर हैं। दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में साथ नजर आए थे।
नताशा और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी। सगाई के बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।' समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक ने पहले नताशा को प्रपोज किया। साथ ही उन्हें एक अंगूठी भी पहनाई। हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया।
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
बात नताशा की करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।
करीना कपूर-प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिस्ट ने किया इवांका को तैयार, तस्वीरें आ गईं सामने