सब्सक्राइब करें

फ्लॉप होते ही फिटनेस का भी ख्याल रखना भूले ये अभिनेता, एक तो है हिंदी सिनेमा के 'गब्बर' का बेटा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 14 May 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
Harman Baweja Fardeen Khan Uday Chopra Shadab Khan Put on Weight After Flop in Bollywood
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां उतार चढ़ाव का दौर चलता ही रहता है। कभी कोई टॉप पर होता है, तो कभी कोई फ्लॉप हो जाता है। कई सितारे ऐसे होते हैं जो इंडस्ट्री में आमद तो धमाकेदार देते हैं लेकिन उनका ये धमाका ज्यादा दिन चल नहीं पाता और वो आ जाते हैं फ्लॉप एक्टर्स की कैटेगरी में। ऐसे ही कुछ सितारे बॉलीवुड में हैं। जिन्होंने कोशिश तो बहुत की चमकने की लेकिन उनकी चमक फीकी पड़ गई। वक्त के साथ इन अभिनेताओं ने खुद की फिटनेस का भी ख्याल नहीं रखा। ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में इस पैकेज में आपको बताएंगे।

Trending Videos
Harman Baweja Fardeen Khan Uday Chopra Shadab Khan Put on Weight After Flop in Bollywood
fardeen khan - फोटो : Social Media

फरदीन खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का। फरदीन खान ने बॉलीवुड में साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से कदम रखा था। फरदीन उस समय के बेहद हैंडसम अभिनेताओं में शामिल हुआ करते थे। फरदीन के चॉकलेटी ब्वॉय वाले लुक ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन फिर भी उनका बॉलीवुड में सफर खास नहीं रहा। साल 2010 में फरदीन खान की आखिरी फिल्म आई 'दूल्हा मिल गया'। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड से दूरी बनाते ही फरदीन ने फिटनेस से भी दूरी बना ली है। फरदीन को अब पहचानना भी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harman Baweja Fardeen Khan Uday Chopra Shadab Khan Put on Weight After Flop in Bollywood
हरमन बावेजा - फोटो : Social Media

हरमन बावेजा
बॉलीवुड में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ एंट्री करने वाले अभिनेता का भी कुछ यही हाल है। साल 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता हरमन बावेजा ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में 'व्हॉट्स योर राशि' में भी प्रियंका के साथ काम किया। लेकिन फिर भी उनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाया और वो बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। बॉलीवुड से दूर होते ही हरमन भी फिटनेस से कोसों दूर हो गए। एक वक्त पर सिक्स पैक्स एब्स रखने वाले हरमन अब काफी मोटे हो गए हैं।

Harman Baweja Fardeen Khan Uday Chopra Shadab Khan Put on Weight After Flop in Bollywood
uday chopra - फोटो : social media

उदय चोपड़ा
यश  चोपड़ा जैसे महान फिल्ममेकर के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई होने के बावजूद उदय चोपड़ा अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बना पाए। साल 2000 में शाहरुख और अमिताभ के साथ डेब्यू करने वाले उदय चोपड़ा फिल्मों में सिर्फ साइड हीरो बनकर ही रह गए। सिंगल हीरो के रूप में उनकी एक भी फिल्म नहीं चल पाई। अब उदय केवल अपने घरेलू प्रोडक्शन की धूम सीरीज में ही दिखाई देते हैं। हालांकि अब उन्होंने बॉलीवुड के कुछ दूरी बना ली है और फिटनेस का ख्याल रखना भी भूल गए हैं।

विज्ञापन
Harman Baweja Fardeen Khan Uday Chopra Shadab Khan Put on Weight After Flop in Bollywood
शादाब खान

शादाब खान
हिंदी सिनेमा के 'गब्बर' के बेटे का भी हाल कुछ ऐसा ही है। अभिनेता अमजद खान के बेटे शादाब खान भी फिल्मों में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। शादाब ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन शादाब कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और फ्लॉप अभिनेताओं की कैटेगरी में शामिल हो गए। शादाब बड़े पर्दे से दूर होने के बाद फिटनेस का ख्याल ना रख सके। अब शादाब को पहचानना भी मुश्किल हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed