फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harshaali Malhotra: देखिए कितनी बड़ी हो गई है 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', पांच साल में बदल गया है पूरा लुक

Tue, 17 Nov 2020 04:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Harshaali Malhotra Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan Munni Look Now Went Viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : फाइल फोटो

सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) में नजर आ चुकीं मुन्नी अब बड़ी हो गई हैं। इस फिल्म में मुन्नी की मासूमियत और हाथ उठाकर अपनी बात रखने का अंदाज हर किसी को पसंद आया था। 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के बाद अगर किसी के बारे में सबसे ज्यादा बात हुई है, तो वो हैं उनकी मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा। हर्षाली ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हालिया तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और लोग ताज्जुब कर रहे हैं कि मुन्नी इतनी बड़ी हो गई है। तस्वीरों में देखिए अब कैसी दिखती हैं मुन्नी...

Harshaali Malhotra Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan Munni Look Now Went Viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : File Photo

हर्षाली मल्होत्रा का जन्म 2008 में हुआ था।  बजरंगी भाईजान की रिलीज के वक्त उनकी उम्र केवल 7 साल की थी। 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी अब 12 साल की हो चुकी हैं। इन पांच साल में उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है। जिस वक्त वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी उस वक्त वह महज 7 साल की थीं। सलमान खान की मुन्नी काफी स्टाइलिश हो गई हैं, और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं।

Harshaali Malhotra Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan Munni Look Now Went Viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : File Photo

'बजरंगी भाईजान' फिल्म से पहले हर्षाली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल्स में 'कुबूल है', 'लौट आओ तृषा' और 'सावधान इंडिया' शामिल है। जानकारी के मुताबिक हर्षाली जल्द ही 'नास्तिक' फिल्म में नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshaali Malhotra Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan Munni Look Now Went Viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : File Photo

'नास्तिक' हर्षाली की 'बजरंगी भाईजान' के बाद दूसरी फिल्म होगी। 'बजरंगी भाईजान' फिल्म के लिए हर्षाली की बहुत तारीफ हुई थी। इसके साथ ही स्क्रीन अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड जीता था।

विज्ञापन
Harshaali Malhotra Salman Khan Movie Bajrangi Bhaijaan: Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan Munni Look Now Went Viral
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : File Photo

'बजरंगी भाईजान' फिल्म को कबीर सिंह ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान खान और हर्षाली के अलावा करीना कपूर खान भी थीं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सलमान खान छोटी सी मुन्नी को उसके मां-बाप से पाकिस्तान जाकर मिलवाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed