फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन की सिफारिश पर हर्षवर्धन को मिली ये एक्शन फिल्म, साल के आखिर में शुरू होगी शूटिंग

Mon, 26 Apr 2021 04:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Rane Gets Action Film Sqaud Shooting Will Start At The End Of The Year
जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक बेजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ में एक्शन हीरो के तौर पर दिखे अभिनेता हर्ष वर्धन राणे को निर्माता अभिनेता जॉन अब्राहम की सिफारिश पर एक और एक्शन फिल्म मिली है। इस फिल्म को बनाने जा रहे निलेश सहाय जिनकी अगली फिल्म में अभिनेता डैनी के बेटे रिनजिंग डेंजोंग्पा डेब्यू करने जा रहे हैं।

Harshvardhan Rane Gets Action Film Sqaud Shooting Will Start At The End Of The Year
जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिनजिंग की पहली फिल्म ‘स्क्वॉड’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट तो अभी तक घोषित नहीं हुई है और अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इसके निर्माता इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा देश में कोरोना की दूसरी लहर से बिगड़े हालात ठीक होते ही कर देंगे।

Harshvardhan Rane Gets Action Film Sqaud Shooting Will Start At The End Of The Year
निलेश सहाय और हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बीच पता चला है कि ‘स्क्वॉड’ के लेखक निर्देशक निलेश सहाय ने अपनी अगली फिल्म की कहानी पूरी कर ली है और इसकी पटकथा उन्होंने अभिनेता जॉन अब्राहम को सुनाई है। निलेश से इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के तुरंत बाद जॉन ने छूटते ही इस फिल्म के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे से बात करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshvardhan Rane Gets Action Film Sqaud Shooting Will Start At The End Of The Year
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बताते हैं कि हर्षवर्धन राणे को जब इस बारे में पता चला तो वह इस फिल्म को सुनने के लिए तुरंत तैयार हो गए। राणे कहते हैं, ‘इस फिल्म में मुझे एक ऐसा फिल्म मेकर मिला है जो खाते पीते, सोते जागते सिर्फ एक्शन के बारे में ही सोचता है। उनका कहानी कहने का नजरिया मुझे पसंद आया और मेरा भरोसा है कि दर्शकों को भी उनके एक्शन का ये अंदाज जरूर भाएगा। मैं इस फिल्म को करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।’ हर्षवर्धन की मौजूदा फिल्मों का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, उसके बाद वह निलेश की फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Gets Action Film Sqaud Shooting Will Start At The End Of The Year
फिल्म कुन फाया कुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2010 में तेलुगू फिल्म ‘थकिता थकिता’ से अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की पहली हिंदी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ रही है। इसके बाद वह जे पी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ और बेजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ में नजर आ चुके हैं। उनकी दो हिंदी फिल्में ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘कुन फाया कुन’ निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed