काफी विवादों के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच हरियाणा सरकार ने इस फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार का ये फैसला आदेश लागू होने से लेकर 6 महीने तक प्रभावी रहेगा। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे कश्मीरी पंडितों को उनके घर से भागने के लिए मजबूर कर दिया गया था।
The Kashmir Files: हरियाणा में टैक्स फ्री हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, सिने प्रेमियों को सरकार का बड़ा तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन