{"_id":"631de77cace40202b34dad4a","slug":"haryanvi-dance-queen-sapna-choudhary-old-dancing-video-getting-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: स्टेज पर सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: स्टेज पर सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सपना के स्टेज शोज और म्यूजिक वीडियो का भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वहीं, अब सपना चौधरी का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। सूट पहन और बालों का बन बनाए सपना बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, सपना के डांस को देखने के लिए हजारों की भीड़ लगी हुई है। वीडियो में सपना का डांस तो सबको पसंद आ ही रहा है, इसके अलावा उनके कपड़ों पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। सपना के सूट का कपड़ा काफी हल्का है, जिसको लेकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी कोई माने बचा लो रे गाने पर ठुमके लगा रही हैं। सपना के अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, यूट्यूब पर इस वीडियो के लाइक्स और कमेंट का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह स्टेज शो सपना चौधरी ने 2018 में किया था, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी के कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी सपना मटक-मटक गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'रामफल की बहु', 'लव यू गोरी रे', ‘कामिनी’, ‘दामन’, ‘नाचण की तोल’ और ‘बंदुक का रिवाज’ जैसे कई गानों में नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।