टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच सुरवीन चावला की नई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि गोद भराई की है। इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
34 की उम्र में मां बनने जा रहीं ये बोल्ड एक्ट्रेस, गोद भराई में पहनीं ऐसी साड़ी रेखा को भी दे दी मात
इस सेलिब्रेशन के दौरान सुरवीन साड़ी में नजर आ रही हैं। सुरवीन ने गुलाबी ब्लाउज के साथ सुनहरे पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुरवीन ने बीच की मांग निकालकर जूड़ा बनाया हुआ है। इसके अलावा सुरवीन ने हैवी ज्वैलरी के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई है जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on
सुरवीन की यह खूबसूरत साड़ी रॉ मेंगो ब्रांड की है और ज्वैलरी Satyani Fine Jewel कलेक्शन से है। इस खास दिन के लिए सुरवीन चावला को Sanam Ratansi ने स्टाइल किया है। इससे पहले ही सुरवीन बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। सुरवीन को आखिरी बार पर्दे पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में देखा गया था। इससे पहले सुरवीन ने अपनी शादी की खबर से भी लोगों को चौका दिया था। सुरवीन ने साल 2015 में कारोबारी अक्षय ठक्कर के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी।
What joy looks like 😇..... Beautiful jewellery by @satyanifinejewels @devpurbiyaphotography
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शादी से पहले सुरवीन का नाम श्रीसंथ से जुड़ चुका है। सुरवीन और श्रीसंथ की पहली मुलाकात साल 2008 में रिएलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती काफी बढ़ गई थी। यह दोनों कई बार एक साथ पार्टीज और हैंगआउट करते हुए स्पॉट किए गए थे, लेकिन 2009 में श्रीसंथ ने सुरवीन से दूरी बना ली थी।
सुरवीन अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुरवीन छोटे परदे की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी के, काजल और कहीं तो होगा जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है। फिल्मों की बात करें तो अगली, हेट स्टोरी 2, क्रिएचर 3डी, वेलकम बैक, पार्च्ड शामिल हैं।
