सब्सक्राइब करें

पत्नी के सरेआम डांटने पर डरे अक्षय कुमार, इस वजह से ट्विंकल खन्ना ने लगा दी थी क्लास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Mar 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
akshya kumar re tweeet on twinkle khanna tweet
akshay kumar - फोटो : amar ujala

खिलाड़ी अक्षय कुमार आखिर क्यों नए एक्टर्स पर भारी हैं इसका एक उदाहरण उन्होंने एक बार फिर दे दिया है। दरअसल, अक्की अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द एंड' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में इवेंट पर अक्षय ने खुद को आग के हवाले कर रैम्प पर खतरनाक स्टंट कर दिखाया। जी हां, अक्षय के कपड़ों पर लगी आग को देखकर थोड़ी देर के लिए उनके फैन्स की सांसें थम गई थीं लेकिन अक्की के माथे पर शिकन नहीं थी।

Trending Videos
akshya kumar re tweeet on twinkle khanna tweet
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय इस दौरान काफी कूल नजर आए। अक्षय के इन खतरनाक स्टंट्स की तस्वीरें और वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। लेकिन अक्की के इस स्टंट से उनकी पत्नी गुस्सा हो गईं हैं और उन्होंने अपने पति को सरेआम जान से मारने की धमकी। दे डाली, और अपने पति से इसका जवाब भी मांगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshya kumar re tweeet on twinkle khanna tweet

ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा-  'बकवास! इस तरह देखा मैनें कि आपने खुद को आग लगाने का फैसला किया है! घर आओ। अगर इन सब से आप बच गए तो मैं तुम्हें जान से मारने जा रही हूं, भगवान मेरी मदद करो'



 

akshya kumar re tweeet on twinkle khanna tweet
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अपनी बीवी के इस ट्वीट से अक्षय भी डर गए। अक्की ने ट्विंकल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- 'अब मुझे सच में डर लगने लगा है।'



 

विज्ञापन
akshya kumar re tweeet on twinkle khanna tweet
akshay kumar

आपको बता दें कि अक्षय, रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आने वाले हैं। यहां भी वो कंटस्टेंट को 'केसरी चैलेंज' देंगे। अक्षय की फिल्म केसरी 15 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अक्की गुड न्यूज और हाउसफुल 4 में भी नजर आएंगे। इन दिनों अक्षय गुडन्यूज और हाउसफुल 4 की शूटिंग में बिजी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed