{"_id":"5c7f7d62bdec2214577e6370","slug":"farhan-akhtar-confirms-april-or-may-wedding-date-with-girlfriend-farhan-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका-अर्जुन के बाद अब फरहान अख्तर भी करने जा रहे दूसरी शादी, इस महीने गर्लफ्रेंड संग लेंगे फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका-अर्जुन के बाद अब फरहान अख्तर भी करने जा रहे दूसरी शादी, इस महीने गर्लफ्रेंड संग लेंगे फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । फरहान एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इसमें फरहान और शिबानी हाथों में सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखे थे ।
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
फोटो शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा था, 'किसी का हाथ थामना वास्तविक है। वो भी सादगी के साथ। इस छोटी सी चीज ने बहुत कुछ कह दिया।' फरहान के इस कैप्शन से जाहिर है कि उन्होंने सादगी भरे अंदाज में शिबानी का हाथ थामने का फैसला किया है ।
View this post on Instagram
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
Farhan Akhtar Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
अब फरहान अपने इस रिलेशन को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । हाल ही में फरहान एक टॉक शो में पहुंचे थे । यहां उन्होंने कंफर्म किया कि वो शिबानी के साथ रिलेशन में हैं । यहां फरहान को शिबानी की रिकॉर्ड की हुई आवाज सुनाई गई । शिबानी ने फरहान से पूछा, 'हम कब शादी करने जा रहे हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar
- फोटो : instagram
फरहान, शिबानी का सवाल सुनकर मुस्कुराने लगे । इसके बाद फरहान ने कहा, 'मुझे नहीं पता, शायद अप्रैल या मई ।' फरहान के इस जवाब से ये तो कंफर्म हो गया कि बॉलीवुड में एक और बिग फैट वेडिंग होने वाली है ।
विज्ञापन
Shibani Dandekar Farhan Akhtar
- फोटो : Instagram
इसी शो में फरहान ने शिबानी के बारे में और भी बातें बताईं । उन्होंने कहा, 'वो बहुत शानदार महिला है। बहुत स्पेशल है। पिछले एक साल से हम एक-दूसरे को जानते हैं। हम सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर बात करते थे और हंसते थे । मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन आज मैं एंज्वॉय कर रहा हूं।'