फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लुका छुपी' से नहीं खुलेआम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ रहे कार्तिक, 5वें दिन 'सोनचिड़िया' ने जुटाए इतने

Wed, 06 Mar 2019 01:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Mar 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 5
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। लुका छुपी की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने पहले वीकेंड में उम्मीद से कहीं ज्यादा 32.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म ने पहले ही 5 दिनों में दुनिया भर में 55 करोड़ कमा लिए हैं। 

luka chuppi and sonchiriya box office collection day 5
Luka Chuppi - फोटो : instagram

फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लुका छुपी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। लुका छुपी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस बिजनेस 8 करोड़ 1 लाख रुपये रहा और दूसरे दिन इसने 10 करोड़ 8 लाख रुपये की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 14.04 करोड़ का बिजनेस किया। 

luka chuppi and sonchiriya box office collection day 5
Luka Chuppi - फोटो : social media

लुका छुपी ने कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों प्यार का पंचनामा 2 (6.80 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (6.42 करोड़) और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपनी फिल्म की शानदार सफलता से निर्माता दिनेश विजान बेहद खुश हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट और दर्शकों को शुक्रिया कहा। फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 5
sonchiriya - फोटो : social media

लुका छुपी के साथ रिलीज हुई अभिषेक चौबे की फिल्म सोनचिड़िया को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। फिल्म के कलेक्शन में हर दिन के साथ गिरावट हो रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को सोनचिड़िया ने केवल 80 लाख कमाए तो वहीं मंगलवार को 45 लाख रुपए ही जुटा सकी। फिल्म ने 5 दिन में 4.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 5
sonchiriya

ओपनिंग डे से ही सोनचिड़िया की रफ्तार धीमी रही। फिल्म का बजट निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed