बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स हैं जो जानवरों से काफी लगाव रखते हैं। फिर चाहे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हो या फिर सलमान खान (Salman Khan)। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने फेवरेट पेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो वहीं अब सिनेमाजगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने खास दोस्त के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की।
प्रियंका चोपड़ा के बाद आमिर ने बाहों में भरकर शेयर की खास दोस्त की तस्वीर, लिखा-'इमली और मैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
इंस्टाग्राम पर आमिर ने अपने पेट के साथ कई और तस्वीरें भी पोस्ट कर चुके हैं। इन तस्वीरों में आमिर, आजाद और किरण रॉव थीम पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं। तस्वीरों में आमिर अपने दोस्त इमली को अपनी बाहों में बड़े प्यार से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। आमिर के इस दोस्त से न केवल उन्हें बल्कि उनके आजाद को भी लगाव है। सोशल मीडिया पर आमिर ने कुछ दिन पहले तस्वीर शेयर की थी जिसमें आजाद खाना खाने के दौरान भी इमली को पकड़े हुए थे।
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
Obelix, Dogmatix, Asterix and Getafix the druid!
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
काम की बात करें तो आमिर खान की हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर के अलावा कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी हालांकि फिल्म बुरी तरह से पिट गई। हाल ही में आमिर खान ने टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा बयान दिया था जो खूब चर्चा में रहा। आमिर ने शाहरुख के साथ एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'मैं टेक्नोलॉजी में बहुत पीछे हूं जबकि शाहरुख उतना ही आगे। 1996 में मैं और शाहरुख यूएसए और यूके में शो कर रहे थे। उस वक्त भी शाहरुख टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत कुछ जानते थे।'
आमिर ने आगे बताया - 'बाजार में तोशिबा का नया लैपटॉप आया था। शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं नया लैपटॉप ले रहा हूं तुम्हें भी लेना चाहिए। पहले तो मैं मना करता रहा लेकिन शाहरुख मेरे लिए भी वो लैपटॉप लेकर आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैंने वो लैपटॉप ले तो लिया लेकिन मैंने उसे 5 साल तक खोला ही नहीं।' 'एक दिन मेरा एक मैनेजर आया और कहा कि आपके पास वो लैपटॉप हमेशा पड़ा हुआ देखता हूं, क्या मैं इस्तेमाल कर सकता हूं। मैंने उससे कहा कि हां क्यों नहीं लेकिन जब उन्होंने खोला तो वो खुला ही नहीं। 5 साल तक पड़े रहने की वजह से लैपटॉप में जंग लग चुका था।'