{"_id":"5c7f6e26bdec2214485583aa","slug":"book-review-of-fazle-ghufran-main-hoon-khalnayak-the-journey-of-bollywood-villains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के सौ से ज्यादा विलेन को ढूंढ निकाला इस शख्स ने, उन्हें हीरो बनाती है 'मैं हूं खलनायक'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के सौ से ज्यादा विलेन को ढूंढ निकाला इस शख्स ने, उन्हें हीरो बनाती है 'मैं हूं खलनायक'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विलेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े पर्दे पर कुछ किरदारों की अहमियत फिल्म के हीरो से ज्यादा होती है। इनमें जितनी बुराइयां होती हैं उतना ही हीरो महान बन जाता है। ये पर्दे पर जब-जब पिटते हैं सिनेमा हॉल में सीटियां गूंज जाती हैं। कहने को ये सिनेमा विलेन हैं लेकिन इनकी अहमियत हीरो से कम नहीं। उम्र के साथ इन एक्टर्स को लोग भूल जाते हैं। भूले हुए इन किरदारों को समेटने का काम फजले गुफरान ने अपनी किताब में किया है।
2 of 6
मैं हूं खलनायक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत में एक दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे फजले गुफरान ने बॉलीवुड के खलनायकों के सफर पर ‘मैं हूं खलनायक' पुस्तक लिखी है। उन्होंने इस किताब में एक सौ से ज्यादा खलनायकों के जीवन और करियर में हुए उतार-चढ़ाव के बारे में बताया गया है। फजले ने 40-50 साल पीछे जाकर उन खलनायकों को ढूंढ कर अपनी किताब में जीवित करने की कोशिश की है, जो कहीं धुंधले से पड़े थे।
3 of 6
अमरीश पुरी
'मैं हूं खलनायक' के जरिये खलनायकों की जिंदगी के हर उस पड़ाव पर रोशनी डालने की कोशिश की है जो उन्होंने पर्दे से उतरकर जिया। उनकी इस किताब में प्राण, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, डैनी, अमजद खान, कादर खान, कुलभूषण खरबंदा, सदाशिव अमरापुरकर, शक्ति कपूर, प्रेमनाथ, जीवन, रज़ा मुराद जैसे तमाम खलनायकों का जिंदगी स्याही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पद्मावत
विलेन अब बॉलीवुड में इतना महत्वपूर्ण हो चुका है कि बड़े सुपर स्टार भी विलेन बनने की चाहत रखते हैं। फजले की इस किताब में विलेन का किरदार निभा चुके शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, आमिर खान, सोनू सूद, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, अक्षय कुमार, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, रणवीर सिंह सहित कई और कलाकार भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अमजद खान
- फोटो : SELF
'मोगैंबो खुश हुआ', बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना, आंखें निकाल कर गोटियां खेलूंगा…आऊ सहित विलेन द्वारा बोले गए कई डायलॉग अमर हो गए। मिस्टर इंडिया का ‘मोगैम्बो', शोले का 'गब्बर', शान का 'शाकाल' सहित ऐसे कई सारे किरदार हैं जो हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।