बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी 4' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा फिल्म के गाने 'आशिक बनाया आपने' में भी उर्वशी का बोल्ड और सेक्सी लुक देखने के मिल रहा है। यह गाना हिमेश रेशमिया के सुपरहिट सॉन्ग 'आशिक बनाया आपने' का नया वर्जन है। इस नए वर्जन में हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ की आवाज है लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने पर डांस करने के लिए उर्वशी रौतेला को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने खुद इस बात को कबूला है कि इस गाने के लिए उन्होंने अपने दिन रात एक कर दिए थे।
'हेट स्टोरी 4' की शूटिंग में उर्वशी रौतेला ने कर दिया ऐसा काम, निकल आए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन