हाथरस गैंगरेप का मामला इन दिनों चर्चा में हैं। बीती 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। 19 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना का गुस्सा पूरे देश में देखने को मिल रहा है।
हाथरस गैंगरेप केस: कंगना रणौत ने सीएम योगी पर जताया भरोसा, तो इस अभिनेत्री ने मांगा इस्तीफा, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस की इस दर्दनाक घटना पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया। साथ ही इस मामले में दोषियों को सजा दिलवाने की अपील की। इस मामले में बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं। यह दो अभिनेत्रियां कंगना रणौत और स्वरा भास्कर हैं। इस घटना पर जहां स्वरा भास्कर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देने को कहा, तो वहीं कंगना ने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया है।
स्वरा भास्कर ने हाथरस गैंगरेप घटना की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अब समय आ गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके कार्यकाल में यूपी की कानून व्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच गई है। यूपी में गैंग वॉर के अलावा अब तो रेप महामारी देखने को मिल रही है। हाथरस तो सिर्फ एक उदाहरण है'। स्वरा भास्कर ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग के जरिए यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी है।
It’s time. @myogiadityanath should RESIGN. Under him utter breakdown of law & order in UP. His policies have created caste strife, fake encounters, gang wars & there is a RAPE EPIDEMIC in Uttar Pradesh. #Hathras case is only one example. #YogiMustResign #PresidentRuleInUP
वहीं इस पूरे मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर पूरा विश्वास है। जैसे प्रियंका रेडी के आरोपियों को गोली से मारा गया था क्योंकि उन्होंने उसे जिंदा जला दिया था। अब ऐसा ही न्याय हाथरस मामले में भी चाहिए।'
I have immense faith in @myogiadityanath ji, just how Priyanka Reddy rapists were shot dead on the very spot they raped and burnt her alive we want the same emotional, instinctive and impulsive justice for #HathrasHorror #HathrasHorrorShocksIndia
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत और स्वरा भास्कर के यह दोनों ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इन ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हाथरस जिले में गत 14 सितंबर को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय युवती ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
पढ़ें: जिदंगी के पलों को प्रियंका चोपड़ा ने किया याद, फैंस के लिए जल्द लेकर आ सकती हैं कुछ खास