{"_id":"5f746d0e8ebc3e9bce61386e","slug":"priyanka-chopra-has-posted-a-teaser-about-the-launch-of-her-memoir-unfinished-with-a-short-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिदंगी के पलों को प्रियंका चोपड़ा ने किया याद, फैंस के लिए जल्द लेकर आ सकती हैं कुछ खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिदंगी के पलों को प्रियंका चोपड़ा ने किया याद, फैंस के लिए जल्द लेकर आ सकती हैं कुछ खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 30 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram/priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वालींं खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिदंगी के कुछ खास लम्हों को याद किया है। साथ ही उन्होंने इस बात का भी इशारा किया है कि वह अपने फैंस के लिए कुछ खास और नया लेकर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरों के कुछ वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में वह अपनी जिंदगी के अलग-अलग दौर में दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी दो तस्वीरें नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड 2000 का ताज पहने हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी दूसरी तस्वीर बचपन की है। ऐसे ही उन्होंने अपने दूसरे वीडियो में भी अपनी किशोरावस्था और कुछ साल पुरानी तस्वीर को साझा किया है।
प्रियंका चोपड़ा का तीसरा वीडियो भी ऐसा ही कुछ है। खास बात यह है कि इन तीनों वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा #Unfinished (अधुरा)। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खाली पोस्ट भी साझा किए। जिसमें कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। इन खाली पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, 'कुछ आ रहा है'।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के यह सभी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।