{"_id":"603a3d374b582d03f83e55aa","slug":"hazel-keech-birthday-the-love-story-of-hazel-and-yuvraj-singh-is-very-filmy-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Hazel: फिल्मी कहानी से कम नहीं है हेजल और युवराज की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Hazel: फिल्मी कहानी से कम नहीं है हेजल और युवराज की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात
बॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में करने वाली अभिनेत्री हेचल कीच 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हेजल का असली नाम गुरबसंत कौर है, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हेजल ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी रचाई है। हेजल और युवराज सिंह की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। तो चलिए हेजल के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कैसे हुई थी इन दोनों की पहली मुलाकात।
2 of 5
हेजल कीच, युवराज सिंह
- फोटो : Instagram
लड़कियां तो युवराज के खेल और उनके गुड लुक्स की दीवानी हैं, लेकिन हेजल को प्रभावित करना युवराज के लिए आसान नहीं था। तीन साल तक युवराज ने हेजल को कॉफी पर ले जाने के लिए मनाया था। जब भी युवराज, हेजल को कॉफी के लिए पूछते थे तो वो तुरंत हां कर देती थीं, लेकिन जिस दिन जाना होता था वो फोन ऑफ करके बैठ जाती थीं । ऐसा हेजल ने कई बार किया । ऐसा बार-बार होने से युवराज को बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने हेजल का नंबर डिलीट कर दिया था ।
3 of 5
हेजल कीच, युवराज सिंह
- फोटो : Instagram
युवराज ने नंबर डिलीट जरूर किया, लेकिन वो दिल से हेजल को निकाल नहीं पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने हेजल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और सोशल मीडिया पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए थे। हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद बातों का सिलसिला शुरू हुआ। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले। इस बारे में बात करते हुए हेजल कीच ने कहा था कि, 'लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इस तरह दोनों का रिश्ता मुकाम पर पहुंचा'। इसके बाद हेजल ने 30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हेजल कीच
- फोटो : Instagram
हेजल के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में 'बिल्ला' और 'बॉडीगॉर्ड' फिल्म में काम किया है। फिल्म 'बॉडीगार्ड' में हेजल सलमान की पत्नी के रोल में नजर आईं थी। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 7' का हिस्सा भी बन चुकी हैं। हेजल ब्रिटिश फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। इन दिनों हेजल युवराज के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय करती नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।