फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बला की खूबसूरत हैं जेडीएस नेता की 27 साल छोटी एक्ट्रेस पत्नी, 14 की उम्र में ही कर ली थी पहली शादी

Mon, 21 May 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
hd kumaraswamy wife radhika kumaraswamy profile
राधिका कुमारस्वामी

एक ओर जहां कर्नाटक में जमकर सियासी घमासान मचा है तो दूसरी ओर अचानक एक एक्ट्रेस चर्चा में आ गईं। दरअसल, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे एचडी कुमारस्वामी की पत्नी हैं। जो अपनी खूबसूरती की वजह से खबरों में छाई हुई हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कौन है एचडी कुमारस्वामी की पत्नी।

hd kumaraswamy wife radhika kumaraswamy profile
राधिका कुमारस्वामी

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की पत्नी राधिका कुमारस्वामी कन्नड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म 'नीला मेघा शमा' से अपना डेब्यू किया था हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म 'नीनागागी' है। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका 9वीं में पढ़ती थीं और उनकी उम्र केवल 14 साल थी।

hd kumaraswamy wife radhika kumaraswamy profile
राधिका कुमारस्वामी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचडी कुमारस्वामी से पहले राधिका ने साल 2000 में रतन कुमार से मंदिर में छिपकर शादी की थी। इसके बाद 2002 में रतन कुमार ने राधिका के पिता के खिलाफ पुलिस में उसे अगवा करने की तहरीर भी दी, जिसमें बताया गया कि उसके पिता उसका करियर खत्म होने के डर से उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद राधिका की मां सामने आईं और उन्होंने रतन कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की है। राधिका की मां ने ये खुलासा भी किया कि तब राधिका की उम्र महज 14 साल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hd kumaraswamy wife radhika kumaraswamy profile
राधिका कुमारस्वामी

राधिका के पिता ने आरोप लगाया कि रतन कुमार ने राधिका को जिंदा जलाने की कोशिश की हालांकि इसी बीच साल 2002 में रतन कुमार का हार्टअटैक से निधन हो गया। इसके बाद 2010 में खुद राधिका ने खुलासा किया कि उन्होंने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है। बता दें कि कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। 

विज्ञापन
hd kumaraswamy wife radhika kumaraswamy profile
राधिका कुमारस्वामी

राधिका ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। साल 2012 में उन्होंने अपनी पहली कन्नड़ फिल्म 'लकी' को भी प्रोड्यूस किया था। फिलहाल तो देशभर में कर्नाटक का चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है जिसके बाद यूजर्स राधिका कुमारस्वामी को गूगल पर सर्च कर रहे हैं और लगातार गूगल ट्रेडिंग में टॉप पर बनी हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed