फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharmin Segal: ‘हीरामंडी 2’ से पहले शर्मिन ने चाहने वालों को कहा शुक्रिया, बोलीं, लोगों ने देखा, ये बड़ी बात

Wed, 05 Jun 2024 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jun 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi actress Sharmin segal thanked her fans before its Sequel said people saw her this is a big thing
शर्मिन सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मौजूदा सदी में हिंदी सिनेमा के शो मैन का खिताब पा चुके निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल अपने ओटीटी डेब्यू ‘हीरामंडी’ के अब दूसरे सीजन के लिए तैयार हो रही हैं। शर्मिन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। किसी ने उनके उच्चारण को निशाना बनाया तो किसी ने उनकी अदाकारी को। कुछ लोगों ने नेपोटिज्म का मुद्दा भी उनसे जोड़ने की कोशिश की। लेकिन, शर्मिन सहगल को इसमें से किसी भी बात का न तो कोई गिला है और न किसी से शिकायत।


Munjya: हॉरर फिल्मों के शौकीनों को मिलेगी बड़ी सौगात, आधी रात को उठा सकेंगे फिल्म 'मुंज्या' का लुत्फ

Heeramandi actress Sharmin segal thanked her fans before its Sequel said people saw her this is a big thing
शर्मिन सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हीरामंडी' में अपने किरदार को मिल रही तवज्जों पर शर्मिन सहगल कहती हैं, "मैं बस इस सच के लिए आभारी हूं कि लोग मुझे नोटिस कर रहे हैं!" भंसाली का नया शो ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है। सीरीज ने दुनिया भर में किसी हिंदुस्तानी वेब सारीज को देखे जाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। कोई 14 साल से भंसाली के जहन में अटकी रही इस सीरीज को उन सब लोगों ने चाहा है जो हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब पर फख्र करते आए हैं।

Heeramandi actress Sharmin segal thanked her fans before its Sequel said people saw her this is a big thing
शर्मिन सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज की दूसरे सीजन में मां बनने वाली आलमजेब का किरदार शर्मिन सेगल खासा चुनौती भरा रहेगा। वह कहती हैं, "मैं बस इस सच के लिए आभारी हूं कि पहले सीजन में लोग मुझे नोटिस कर रहे हैं। उनके पॉजिटिव, उनके नेगेटिव, बहुत सारी चीजें इस सच के साथ  जुड़ी हैं कि आपको नोटिस किया जा रहा है, और मैं बस आभारी हूं कि मुझे लोगों को दिखाने के लिए अपनी कला को सामने लाने का यह अवसर मिला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi actress Sharmin segal thanked her fans before its Sequel said people saw her this is a big thing
शर्मिन सहगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शर्मिन कहती हैं, "नेटफ्लिक्स पर हमारी सीरीज 'हीरामंडी' को दुनिया भर से प्यार मिल रहा है। एक प्लेटफॉर्म के रूप में ओटीटी ने किसी भी संख्या में लोगों तक पहुंचना मुमकिन बना दिया है। ईमानदारी से कहूं तो दुनिया भर के लोगों से सराहना मिलना बेहद खुश करने वाला है। जब माता-पिता कहते हैं, अच्छा काम किया, तो वाकई अच्छा लगता है। लेकिन जब अमेरिका, यूरोप और जर्मनी के लोग भी आपके काम की सराहना करते हैं, तो और भी अच्छा लगता है।"

विज्ञापन
Heeramandi actress Sharmin segal thanked her fans before its Sequel said people saw her this is a big thing
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत के लिए भंसाली के दफ्तर में इन दिनों खूब तैयारियां चल रही हैं। शर्मिन कहती हैं, "मैं नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म के लिए बहुत आभारी हूँ, जो एक कलाकार को सीमाओं को पार करने और दुनिया भर में हर किसी तक पहुंचने की क्षमता प्रदान करने में सक्षम है। सच कहू तो यह असल में बहुत खूबसूरत अनुभव है।"
South Directors: इन फिल्मों के निर्देशकों पर रहेंगी निगाहें, दांव पर लगे हैं हजार करोड़ से भी ज्यादा रूपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed