फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munjya: हॉरर फिल्मों के शौकीनों को मिलेगी बड़ी सौगात, आधी रात को उठा सकेंगे फिल्म 'मुंज्या' का लुत्फ

Wed, 05 Jun 2024 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jun 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Maddock Films is hosting exclusive midnight preview screenings of Munjya on Thursday night
मुंज्या - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari

फिल्म मुंज्या की चर्चा इन दिनों हर ओर सुनने को मिल रही है। हॉरर कॉमेडी फिल्मों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शैली की कई फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। मुंज्या में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 


Kartik Aaryan: स्कूटी पर ग्वालियर की इस जगह पर खूब घूमा करते थे कार्तिक, बोले- वहां मैंने जमकर मस्ती की

Maddock Films is hosting exclusive midnight preview screenings of Munjya on Thursday night
मुंज्या ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे देखकर लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने हॉरर फिल्म के शौकीन लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। 

Maddock Films is hosting exclusive midnight preview screenings of Munjya on Thursday night
मुंज्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंज्या का निर्माण करने वाली मैडॉक फिल्म्स इस फिल्म को आधी रात को प्रदर्शित करने की घोषणा की है। शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इस फिल्म को कुछ चुंनिंदा जगहों पर सीमित स्क्रीन के साथ गुरुवार की आधी रात को प्रदर्शित किया जाएगा। हॉरर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए रोमांचक माहौल तैयार करने के लिए निर्माताओं ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maddock Films is hosting exclusive midnight preview screenings of Munjya on Thursday night
मुंज्या - फोटो : यूट्यब

इस बारे में बात करते हुए दिनेश विजान ने कहा, “हम मुंज्या को पहली बार पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। आपके नजदीकी किसी थिएटर में उनसे (मुंज्या) मिलने के लिए आधी रात से बेहतर समय और क्या हो सकता है। यह वह समय है जब वह अपने सबसे पागलपन भरे रूप में होते हैं।”

विज्ञापन
Maddock Films is hosting exclusive midnight preview screenings of Munjya on Thursday night
मुंज्या - फोटो : यूट्यब

मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक हैंडल पर फिल्म को प्रदर्शित करने जा रहे थिएटर और टिकटिंग के बारे में विवरण भी साझा किया है। ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में देने के लिए मशहूर यह प्रोडक्शन हाउस भारत में हॉरर शैली के प्रशंसकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रयोग कर रहा है।
Munjya Censor: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’, जानें कितनी लंबी बनी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed