फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की जीत से बेहद खुश हैं बेटी सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

Wed, 05 Jun 2024 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 05 Jun 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha is very happy with her father Shatrughan Sinha Lok Sabha election victory deets inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आ गए। इस बार कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में थे। इनमें से बहुत से सितारों को जनता ने विजयी बनाया है।पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना रणौत ने मंडी से जी हासिल की। वहीं, हेमा मालिनी ने मथुरा से तीसरी बार जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले कलाकारों में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। अभिनेता ने आसनसोल से चुनाव जीता है। जानकारी के अनुसार उन्हें 6,05,645 वोट मिले।


Hema Malini: लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बाजी मारने पर गदगद ड्रीम गर्ल, फायर गन के साथ मनाया जीत का जश्न

Sonakshi Sinha is very happy with her father Shatrughan Sinha Lok Sabha election victory deets inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

इस शानदार जीत के बाद अभिनेता की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें शत्रुघ्न जीत के सर्टिफिकेट के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले भी सोनाक्षी ने एक स्टोरी साझा कर आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया था।

Sonakshi Sinha is very happy with her father Shatrughan Sinha Lok Sabha election victory deets inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी इन दिनों अपनी फिल्म हीरामंडी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी इस वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। शो में अभिनेत्री के किरदार को खूब सराहा जा रहा है।  हालांकि, उनके पिता शुत्रुघ्न ने अब तक यह शो नहीं देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha is very happy with her father Shatrughan Sinha Lok Sabha election victory deets inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, चुनाव में व्यस्तता के कारण वह अब तक हीरामंडी नहीं देख सके हैं। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी ने एक बातचीत में किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर सोनाक्षी को आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में कैप्टन प्रिया दीक्षित के किरदार में देखा गया था। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha is very happy with her father Shatrughan Sinha Lok Sabha election victory deets inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

वह जल्द ही काकुडा नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी हैं। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म का एलान साल 2021 में किया था। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोत्दार ने किया है।
Tuesday BO Collection: मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद और गिरा ‘माही’ का कलेक्शन, 'सावि' की उम्मीदें भी खत्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed