{"_id":"666045b3d200d7ab37020a8b","slug":"raid-2-shooting-wraps-starring-ajay-devgn-riteish-deshmukh-vaani-kapoor-directed-by-rajkumar-gupta-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raid 2: रेड 2 की शूटिंग हुई खत्म, आयकर विभाग के अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ेंगे अजय देवगन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raid 2: रेड 2 की शूटिंग हुई खत्म, आयकर विभाग के अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ेंगे अजय देवगन
अजय देवगन 2024 के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी कई फिल्में इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। अभिनेता की जिन फिल्मों की चर्चा इन दिनों सबसे अधिक हो रही है उसमें रेड 2 का नाम भी शामिल है। यह साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है। इसमें अजय देवनग आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं।
फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लगातार हो रही चर्चाओं के बीच इस फिल्म पर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी कलाकारों ने पिछले महीने यानी 10 मई को ही इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग पूरी कर ली थी।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 'रेड 2' की शूटिंग व्यापक रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान में की गई है। अजय और रितेश ने मुंबई में अपना पहला शेड्यूल शुरू किया था और इसके एक हफ्ते के बाद वे लखनऊ चले गए थे, जहां इसाबेला थोबर्न कॉलेज और ला मार्टिनियर कॉलेज में एक महीने तक दोनों ने शूटिंग की। इसके बाद जोधपुर के मेहरानगढ़ किले और खिमसर सैंड ड्यून्स जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर रेड 2 का फिल्मांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन-आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिलहाल, यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। इस साल अजय देवगन की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहले उन्हें शैतान में देखा गया था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रही थी। इसके बाद वह फिल्म मैदान में फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।