संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को रिलीज हुए कई दिन बीत चुके हैं। इस पीरियड ड्रामा सीरीज में कई अभिनेत्रियों ने काम किया हैं। आए दिन कोई न कोई अभिनेत्री शो से जुड़े अपने अनुभवों को अलग-अलग मंच पर साझा कर रही हैं। इसी सिलसिले में अब मनीषा कोइराला ने कैंसर से जुड़े अपने बुरे अनुभवों का खुलासा किया है और बताया कि बीमारी का पता लगने के बाद अभिनेत्री के करीबियों ने उनका साथ छोड़ दिया था।
Manisha Koirala: 'कैंसर का पता चलने के बाद दोस्तों और करीबियों ने छोड़ दिया साथ', छलका 'मल्लिका जान' का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने कहा कि जिन लोगों को वह अपना करीबी दोस्त मानती थीं, उन्होंने बीमार पड़ने पर उनसे मुंह मोड़ लिया। उस कठिन समय में केवल उनका परिवार ही उनके साथ खड़ा रहा। मनीषा ने बताया कि यहां तक कि जब वह कैंसर से जूझ रही थीं, तब उनके वह दोस्त उनसे मिलने तक नहीं आए, जिसे वह अपने करीबियों में गिनती थीं। अभिनेत्री ने बताया कि इस बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने थेरेपी ली और इससे उन्हें काफी मदद मिली।
मनीषा ने आगे इंटरव्यू में पूछा गया कि लोगों के बदलते व्यवहार का उन पर क्या असर पड़ा। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, “यह एक यात्रा रही है। यह एक सीखने वाला अनुभव भी रहा है। मुझे सच में विश्वास हो गया था कि मेरा कई दोस्त हैं। मैंने सोचा कि एक साथ पार्टी करना, एक साथ यात्रा करना, एक साथ मौज-मस्ती करने के बाद लोग मेरे दर्द में मेरे साथ बैठेंगे। ऐसा नहीं था। लोग अपना दर्द तो दूर, किसी का दर्द लेकर भी नहीं बैठ पाते।"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "हम हमेशा दर्द महसूस न करने के बहाने ढूंढने की कोशिश करते हैं। हम दर्द से बचना चाहते हैं। यह मानव स्वभाव है। मैंने खुद को बहुत अकेला पाया और मुझे एहसास हुआ कि केवल मेरा परिवार ही उस बुरे समय में मेरे आसपास था।''
बात करें 'हीरामंडी' की तो कि इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं।
Heeramandi: जमकर मना 'हीरामंडी' की सफलता का जश्न, भंसाली समेत सितारों के चेहरे पर दिखी खुशी