किसी भी इवेंट को सेलिब्रेशन में तब्दील करना रणवीर सिंह को बखूबी आता है। कभी अपने आउटफिट से तो कभी रेड कार्पेट पर अपने मूव्ज से, यह एक्टर का जादू लोगों के सिर चढ़ जाता है। हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में एक बार फिर उन्होंने ऐसा काम किया जिसने सबका दिल जीत लिया।
'खिलजी' बना साल का सबसे बड़ा एंटरटेनर, श्रीदेवी को समर्पित किया अपना अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह को जब हैलो मैग्जीन, इंडिया की ओर से एंटरटेनर ऑफ द ईयर- 2018 का अवॉर्ड दिया गया, तो उन्होंने उसे श्रीदेवी को समर्पित कर दिया। गौरतलब है कि श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड का यह पहला अवॉर्ड फंक्शन था। रेड कार्पेट पर उनकी कमी ना सिर्फ फोटोग्राफरों को बल्कि फिल्मी हस्तियों को भी खूब खली।
अपना अवॉर्ड श्रीदेवी को डेडिकेट करने के अलावा रणवीर सिंह ने रेखा को भी सम्मानित किया। 'गुली ब्वॉय' रणवीर ने रेखा को 'सिनेमैटिक आइकॉन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड सौंपा। इस अवॉर्ड नाइट में फिल्म 'पद्मावत' का जलवा रहा। फिल्म के तीनों लीड स्टार्स अपने घर चमचमाती ट्रॉफी लेकर गए।
(अगली स्लाइड में जानें किसे मिला कौन अवॉर्ड)
इन सेलिब्रिटीज को मिला हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018-
रणवीर सिंह: एंटरटेनर ऑफ द ईयर (मेल)
दीपिका पादुकोण: एंटरटेनर ऑफ द ईयर (फीमेल)
शाहिद कपूर: क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर
रेखा: सिनेमैटिक आइकॉन ऑफ द ईयर
सिद्धार्थ मल्होत्रा: मोस्ट स्टाइलिश मैन ऑफ द ईयर
श्वेता नंदा: स्टाइलिश वूमन ऑफ द ईयर
कृति सेनन: स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर
करण जौहर: मोस्ट वर्सेटाइल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर
गौरी खान: एक्सिलेंस इन डिजाइन अवॉर्ड
सदगुरु जग्गी वासुदेव: आउटस्टैंडिंग पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर
राजकुमार राव: पॉपुलर च्वॉइस
11 मार्च की शाम मुंबई के सेंट रेजिस होटल में आयोजित हुए हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 के रेड कार्पेट इवेंट के दौरान करण जौहर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा और मीरा राजपूत जैसी सेलिब्रिटीज ने अपनी स्टाइल और फैशन सेंस से शटरबग्स को इंप्रेस किया। वहीं, राजकुमार राव, इयूलिया वंतूर, इसाबेल कैफ के आउटफिट्स ने निराश किया।