फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: प्राण साहब के देखने के अंदाज से ही डर जाती थीं हेमा मालिनी, शूटिंग के दौरान उनके आसपास रहने से बचती थीं

Wed, 25 Aug 2021 08:20 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 25 Aug 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
hema malini afraid of the way pran sahab used to look during shoot she was scared of his villain image
हेमा मालिनी, प्राण साहब फैन क्लब - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अगर किसी को विलन के रूप में सबसे अधिक याद किया जाता है तो वो हैं प्राण साहब। एक दौर ऐसा था कि प्राण साहब के नाम से ही लोग कांप जाते थे। जब भी वो शूटिंग करते थे तो लोगों के मन में उनकी वही विलन वाली छवि रहती थी, जिसकी वजह से लोग उनसे दूरी बनाकर रखते थे। प्राण साहब अपने हर किरदार को पर्दे पर इस तरह से उतारते थे मानों वो किरदार सच में उनका ही हो। उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां भी उनके नाम से कापती थीं।


 

हेमा मालिनी को लगता था प्राण साहब से डर

हेमा मालिनी ने प्राण साहब के साथ कई फिल्मों में काम किया। हालांकि हेमा मालिनी खुद भी एक मशहूर अभिनेत्री थीं, लेकिन अपनी शूटिंग के दौरान जब भी प्राण साहब उनकी तरफ देखते थे तो वो सहम जाती थीं। प्राण साहब के अंदाज से ही हेमा मालिनी डर जाती थीं और इस बात का खुलासा खुद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक खास बातचीत के दौरान किया था।

hema malini afraid of the way pran sahab used to look during shoot she was scared of his villain image
हेमा मालिनी, प्राण साहब - फोटो : Social Media

प्राण साहब से दूर भागती थीं हेमा मालिनी 

हेमा मालिनी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में खुद इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें प्राण साहब के साथ काम करते हुए बेहद डर लगता था और वो उनसे दूर भागती थीं। हेमा मालिनी ने कहा, ‘प्राण जी के साथ वैसे ही मुझे डर लगता था क्योंकि वो एक विलन है। मुझे उनसे बहुत ही डर लगता था। वो देखते भी ऐसे ही थे, कंखियों से एक आंख ऊपर चढ़ाकर।

hema malini afraid of the way pran sahab used to look during shoot she was scared of his villain image
प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी ही नहीं इस अभिनेत्री को भी था डर

वैसे आप ये सोचे कि हेमा मालिनी अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके मन में प्राण साहब का खौफ था तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। क्योंकि हेमा मालिनी के अलावा अन्य अभिनेत्री भी प्राण साहब का नाम सुनने मात्र से सहम जाती थीं। दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने भी एक ऐसा ही किस्सा साझा किया था। जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने प्राण साहब को लेकर मन में गलत छवि बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini afraid of the way pran sahab used to look during shoot she was scared of his villain image
अरुणा ईरानी, प्राण साहब - फोटो : Social Media

प्राण साहब की इमेज से डर गई थीं अरुणा ईरानी

हेमा मालिनी की तरह ही अरुणा ईरानी ने भी एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि प्राण साहब की इमेज को लेकर उनके मन में बहुत खौफ था। एक बार उन्हें प्राण साहब के साथ एक होटल में रुकना पड़ा था। अरुणा ईरानी की सुबह फ्लाइट थी। लेकिन अरुणा ईरानी प्राण साहब की इमेज को लेकर इतना डरी हुईं थीं कि उन्हें इस बात का डर सताता रहा कि प्राण साहब उनके साथ कुछ गलत न कर दे। लेकिन जब वो उनके साथ रहीं तो उनका भ्रम टूटा। अरुणा ईरानी ने बताया कि प्राण साहब ने उन्हें अपनी छोटी बहन की तरह संभाला और पूरा-पूरा ध्यान रखा।

विज्ञापन
hema malini afraid of the way pran sahab used to look during shoot she was scared of his villain image
प्राण - फोटो : Social media

दोस्त की बहन ने देखते ही मोड़ लिया था मुंह

प्राण साहब खुद भी इस बात को मानते थे कि लोगों ने उनकी ऑन-स्क्रीन छवि अपने मन में उतार ली है। एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार वो अपने दोस्त के घर पर चाय पीने गए थे। लेकिन जब उनके दोस्त ने अपनी बहन से प्राण साहब का परिचय करवाना चाहा तो वो उनसे मिले बिना ही चली गई। बाद में मेरे दोस्त ने मुझे फोन किया और कहा कि मेरी बहन कह रही थी किस गुंडे बदमाश को घर बुलाया था। बता दें कि एक दौर ऐसा था जब प्राण साहब एक फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना से भी अधिक फीस लेते थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed