फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: धर्मेंद्र के गले लगकर फूट-फूट कर रोई थीं हेमा मालिनी, ईशा देओल की वजह से उड़ गई थी नींद

Sun, 05 Sep 2021 01:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Sep 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
hema malini cried when esha first time enter in school and surrounded by strangers says it was the worst moment
हेमा मालिनी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि हेमा मालिनी ने लगभग अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की है, क्योंकि धर्मेंद्र हेमा मालिनी के परिवार के अलावा अपने बेटों की परवरिश में भी काफी व्यस्त रहते थे। हेमा मालिनी ने न सिर्फ अपने बच्चों को एक अच्छी परवरिश दी बल्कि मां के रूप में उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि उनकी दोनों बेटियों के आसपास एक सुरक्षा का माहौल रहे। हालांकि जब उनकी बेटियां बड़ी हुईं तो हेमा मालिनी की चिंता बढ़ गई।



ईशा देओल की वजह से परेशान थीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने एक मीडिया लेख में बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया था जब वो काफी बैचेन रहती थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि जब उनकी बेटी ईशा और आहना बड़ी हो रही थी तो उस दौरान वह बेहद ही असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। उन्होंने ईशा देओल के स्कूल का एक किस्सा साझा किया और बताया कि जब ईशा पहली बार स्कूल गईं थीं तो वो बहुत ही बैचेन हो गई थीं।

hema malini cried when esha first time enter in school and surrounded by strangers says it was the worst moment
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र को गले लगाकर रो पड़ी थीं हेमा

हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा देओल जब पहली बार स्कूल गईं थीं तो उन्हें उनके पिता धर्मेंद्र स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। ईशा देओल का हाथ पकड़कर जैसे ही टीचर उन्हें ले जाने लगी तो हेमा मालिनी के मन में बैचेनी होने लगी। हेमा मालिनी ईशा देओल को जाता देखकर धर्मेंद्र को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं।

hema malini cried when esha first time enter in school and surrounded by strangers says it was the worst moment
हेमा मालिनी ईशा देओल - फोटो : social media

हेमा मालिनी को सता रहा था डर

हेमा मालिनी ने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि उन्हें ईशा देओल को अजनबियों के बीच में देखकर बहुत ही घबराहट हो रही थी। उनके दिमाग में उस वक्त बार-बार बस ईशा देओल का ही ख्याल आ रहा था। हेमा मालिनी को बस यही लग रहा था कि उनकी बेटी कितना अकेला महसूस कर रही होंगी। हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा देओल को स्कूल में छोड़कर वो घर वापस तो आ गईं, लेकिन उनका दिमाग पूरी तरह से ईशा के पास ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini cried when esha first time enter in school and surrounded by strangers says it was the worst moment
धर्मेंद्र, ईशा देओल, अहाना देओल, हेमा मालिनी - फोटो : Twitter

पूरी तरह बैचेन हो गईं थीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने कहा कि तीन चार घंटे जब तक ईशा देओल स्कूल में थी तब तक मैं खूब बैचेन रही। हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा जैसे ही घर आईं उन्होंने उन्हें कसकर गले से लगा लिया। हेमा मालिनी ने बोला थोड़ी देर में ईशा कसमसाने लगी थीं। हेमा मालिनी ने बताया कि वह पल उनके जीवन के सबसे अजीब पल थे। आज भी जब वो उस पल को याद करती हैं तो रो पड़ती हैं।

विज्ञापन
hema malini cried when esha first time enter in school and surrounded by strangers says it was the worst moment
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग सेट पर ईशा देओल को देखकर रो पड़ी थीं हेमा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल पहली बार शूटिंग सेट पर पहुंची थीं तब भी हेमा मालिनी उन्हें देखकर रो पड़ी थीं। हेमा मालिनी और ईशा देओल एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यारे पलों की तस्वीरें साझा करती हैं। मां-बेटी की ये बॉंडिंग बहुत ही खूबसूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed