फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema Malini: 'बागवान' करने के लिए तैयार नहीं थीं हेमा मालिनी, मां की जिद पर करनी पड़ी थी साइन?

Wed, 12 Jul 2023 10:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jul 2023 10:52 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Hema Malini did not want to play a mother of four in Ravi Chopra and Amitabh Bachchan film Baghban
हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2003 में आई फिल्म 'बागवान' में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए। दोनों सितारे चार बेटों के माता-पिता की भूमिका में दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, गाने भी खूब पसंद किए गए। वहीं, बिग बी और हेमा मालिनी की जोड़ी भी दर्शकों के दिल में उतर गई। मगर, हैरानी की बात यह है कि उस वक्त हेमा मालिनी की इस फिल्म के प्रति जरा भी दिलचस्पी नहीं थी। वजह खुद एक्ट्रेस ने बताई है।

Hema Malini did not want to play a mother of four in Ravi Chopra and Amitabh Bachchan film Baghban
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी का कहना है कि वह फिल्म में चार बच्चों की मां का रोल अदा नहीं करना चाहती थीं। दरअसल, जिस वक्त रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म उन्हें ऑफर की कई तो वह 50 की उम्र के शुरुआती दौर में थीं और लंबे वक्त बाद फिल्म कर रही थीं। ऐसे में वह अपने किरदार को लेकर अतिरिक्त सतर्क थीं।

Hema Malini did not want to play a mother of four in Ravi Chopra and Amitabh Bachchan film Baghban
बागवान - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने कहा, 'मुझे याद है जब मैंने रवि चोपड़ा से इस फिल्म की स्टोरी सुनी। मेरी मां भी साथ में बैठी थीं। जब वह चले गए, मैंने कहा, 'चार इतने बड़े-बड़े लड़कों की मां का रोल करने को बोल रहे हैं। मैं यह कैसे कर सकती हूं।' लेकिन मेरी मां ने कहा, 'नहीं नहीं! तुम्हें यह जरूर करना चाहिए। मैंने पूछा, 'क्यों?' उन्होंने कहा, 'स्टोरी बहुत अच्छी है। तुम्हें यह फिल्म करनी चाहिए'।
Jawan Prevue: ‘फैमिली मैन’ की बिटिया को मिला ‘जवान’ में मौका, प्रीव्यू में दिखीं ये कुल आठ बिंदास छोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini did not want to play a mother of four in Ravi Chopra and Amitabh Bachchan film Baghban
बागवान - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिने ने बताया, 'इस फिल्म के लिए मां मेरे इतना पीछे पड़ीं कि मैंने फिल्म करने को हां कर दिया। लेकिन, उससे पहले तक मुझे लग रहा था कि मैं यह फिल्म नहीं करूंगी। एक लंबे वक्त के बाद, मैं काम कर रही थी। इसलिए मैंने सोचा कि 'मुझे यह क्यों करनी चाहिए। लेकिन मां ने कहा कि यह रोल बहुत अच्छा है, इसलिए करनी चाहिए।'
Rajendra Kumar: नूतन के साथ फिल्में क्यों नहीं करते थे राजेंद्र? पुलिस की नौकरी छोड़ थामा था अभिनय का दामन

विज्ञापन
Hema Malini did not want to play a mother of four in Ravi Chopra and Amitabh Bachchan film Baghban
बागवान - फोटो : सोशल मीडिया

बागबान की बात करें तो यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में एक परिवार की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें बेटे शादी के बाद अपने मां-पिता को अपने साथ में नहीं रखना चाहते हैं। लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। हेमा मालिनी फिल्म 'बागबान' के बाद अमिताभ बच्चन के साथ 'वीर-जारा' में भी नजर आईं। यह फिल्म भी सफल रही।
Dara Singh: दारा सिंह 17 साल की उम्र में ही बन गए थे पिता, फिल्मों में साथ काम करने से घबराती थीं एक्ट्रेसेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed