सब्सक्राइब करें

पीएम केयर्स फंड के साथ आर्थिक मदद के लिए आगे आईं हेमा मालिनी, कहा- 'मेरे देश को मेरी जरूरत'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini donates to PM CARES amid coronavirus and asks people to contribute and nominate friends
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। देश में अभी तक कोरोना के कुल 18601 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 590 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस मुश्किल वक्त में सरकार के साथ ही साथ सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में अब हेमा मालिनी आर्थिक मदद के लिए आगे आई हैं।

Trending Videos
Hema Malini donates to PM CARES amid coronavirus and asks people to contribute and nominate friends
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI

दरअसल हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सामने आया है। जिसमें हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड के साथ जुड़कर कोरोना के खिलाफ आर्थिक रूप से मदद की है। हालांकि हेमा मालिनी ने कितनी राशि से मदद की है, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। हेमा मालिनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini donates to PM CARES amid coronavirus and asks people to contribute and nominate friends
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

हेमा मालिनी ने वीडियो में कहा, 'मेरा देश ही मेरी पहचान है, और आज मेरे देश को उनकी जरूरत है। ऐसे में कोरोना युद्ध में पीएम केयर्स फंड में डोनेट करके मैं इसी के लिए छोटा सा योगदान कर रही हूं।' इसके साथ ही  ड्रीम गर्ल ने सभी से इस निधि में दान देने और इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करने की अपील की और अपने दोस्तों को दान करने के लिए नॉमिनेट भी किया।' 

View this post on Instagram

Hello, I have a request for all my fans and well wishers. I am donating for PM Care Fund to help our honourable Prime Minister Shri Narendra Modi to fight against the Corona Pandemic. It is my humble request to all, if you could also contribute whatever little amount to PM Care Fund then together we can fight this battle against Corona. Jai Hind. @narendramodi #staysafe #stayhome #jaihind

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) on

Hema Malini donates to PM CARES amid coronavirus and asks people to contribute and nominate friends
hema malini - फोटो : amar ujala

हेमा मालिनी ने वीडियो में आगे कहा, 'मैं कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मदद करने के लिए पीएम केयर फंड के लिए दान कर रही हैं। आप सभी से भी विनम्र अनुरोध है यदि आप भी कर सकते हैं, तो पीएम केयर फंड में कुछ भी छोटी से छोटी राशि का योगदान करें, फिर हम कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ सकते हैं। जय हिंद।'

विज्ञापन
Hema Malini donates to PM CARES amid coronavirus and asks people to contribute and nominate friends
hema malini - फोटो : Twitter

वैसे बता दें कि इसस पहले हेमा मालिनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो पौधों को पानी देते नजर आ रही थीं। वहीं याद दिला दें कि हेमा से पहले भी कई सितारे पीएम केयर्स फंड के साथ आर्थिक रूप से जुड़ चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, वरुण धन, कपिल शर्मा, विकी कौशल, आलिया भट्ट सहित कई सितारे शामिल हैं।

View this post on Instagram

This summer don't forget to water your plants, nurture them well. We must love our nature, and then we all will be happy and healthy. During this lockdown period, I make it point in watering all the plants in my terrace and they bless me with flowers and fragrance. #staysafe #stayhome

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed