सब्सक्राइब करें

दो महीने में 'रामायण' के 'सुग्रीव' सहित सात सितारों की हुई मौत, सलमान का चचेरा भाई भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar to Ranjit Chowdhry 7  Celebrity died during lockdown
Sugriva, Ranjit Chowdhry and Abdullah Khan - फोटो : twitter

मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजन शाही के पिता पाल शाही अब इस दुनिया में नहीं रहे। राजन शाही के पिता से पहले कई सितारों ने भी लॉकडाउन के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसमें अभिनेत्री निम्मी के अलावा 'रामायण' में 'सुग्रीव' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर भी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कौन से ऐसे सितारे हैं जो लॉकडाउन में दुनिया को छोड़कर चले गए। 

Trending Videos
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar to Ranjit Chowdhry 7  Celebrity died during lockdown
Ranjit Chowdhry, - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी ने 15 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 64 वर्ष की आयु में रंजीत ने आखिरी सांस ली थी। उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी को लोग मिसीसिपी मसाला और कामसूत्र में उनके किरदारों से भी याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar to Ranjit Chowdhry 7  Celebrity died during lockdown
nimmi - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन निम्मी का 25 मार्च की शाम निधन हो गया था। निम्मी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और वो 87 साल की थीं। सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कई बड़े सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी थी। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज माना जाता था।

Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar to Ranjit Chowdhry 7  Celebrity died during lockdown
Salman Khan and Abdullah Khan - फोटो : Instagram

अभिनेता सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का 31 मार्च को निधन हो गया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। चचेरे भाई के निधन के बाद सलमान ने भावुक पोस्ट भी लिखा था।

विज्ञापन
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar to Ranjit Chowdhry 7  Celebrity died during lockdown
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar - फोटो : twitter

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का निधन 6 अप्रैल को हुआ था। खास बात है जिस वक्त श्याम सुंदर का निधन हुआ उस समय टीवी पर 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही दिखाया जा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed