बॉलीवुड में अमूमन एक्ट्रेस का करियर छोटा ही माना जाता है। बहुत ही कम चांस होते हैं जब कोई एक्ट्रेस अपनी गजब की खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर लंबा सफर कर जाती हैं। क्योंकि ज्यादातर फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस या तो शादी कर लेती हैं या फिर किसी बिजनेस से जु़ड़ जाती हैं। लेकिन अब हेरोइनें न सिर्फ करियर के पीक पर शादी कर रही हैं, बल्कि शादी के बाद लगातार काम भी कर रहीं हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट इसका सटीक उदाहरण हैं। इसी क्रम ने बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने शादी के बाद हीरोइनों के काम करने के लेटेस्ट ट्रेंड पर रिएक्ट किया और कहा कि वह अपनी शादी के बाद नॉन-स्टॉप काम किया। हेमा मालिनी ने यह भी कह दिया कि अब हीरोइनें उनकी नकल करके शादी के बाद काम कर रही हैं।
Hema Malini: '...सब मुझे फॉलो कर रहे हैं', शादी के बाद अभिनेत्रियों के काम करने को लेकर बोलीं 'बसंती'
अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की गिनती अपने जमाने की उन सफल अभिनेत्रियों में की जाती थी जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट करने की ताकत रखती थी। हेमा मालिनी ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ के जरिये हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था और आखिरी बार बड़े परदे पर दो साल पहले वह फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में नजर आईं थीं। ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में शादी के बाद भी फिल्मों में लगातार काम कर रही अभिनेत्रियों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री हेमा मालिनी से सवाल किया गया, 'एक दौर था आके वक्त में, जब शादी के बाद हिरोइन का करियर खत्म हो जाता था। लेकिन अभी के वक्त में काफी बदलाव आ गया है। काफी अभिनेत्रियां है जो शादी के बाद भी अच्छी फिल्में कर रही हैं। तो अब जो इंडस्ट्री में बदलाव देखने को मिल रहा है, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी?
यह भी पढ़ें: आलिया के बर्थडे पर सास नीतू और ननद रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी बधाई, करीना ने भी कही यह बात
इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा, 'इसके ऊपर मैं ज्यादा टिप्पणी करूंगी नहीं क्योंकि मैंने तो शादी के बाद काम करना बंद ही नहीं किया। मेरी शादी हुई, लेकिन उसके बाद भी मैं लगातार फिल्मों में काम करती रही। मैंने कभी काम करना बंद ही नहीं किया।' अपनी बात को जारी रखते हुए हेमा मालिनी ने हंसते हुए कहा, 'शायद मुझे देखकर सब लोग फॉलो कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक मामले में सान्वी ने पुलिस को बंद लिफाफे में सौंपे सबूत, कहा- 'सच साबित होंगे आरोप'
