फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: हेमा मालिनी और प्रीति जिंटा ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के लिए की प्रार्थना, लिखा ये पोस्ट

Tue, 17 Aug 2021 06:13 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 17 Aug 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini shabana azmi Preity Zinta pray for people trapped in Afghanistan
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में हैं और हवाई अड्डे पर बेतहाशा भीड़ है। भारत में भी आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने भी अफगानिस्तान में घट रही घटनाओं पर दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों और अन्य राष्ट्र के लोगों की सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना की है। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'हमारे बहुत सारे भारतीय भाई-बहन और दूसरे देश के लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। उम्मीद है उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए। वहां के वीडियोज देख मेरा दिल टूट गया है। ऊपरवाला उनका साथ दे।'



साथ ही अभिनेत्री ने इस ट्वीट में अफगानिस्तान में फंसी महिलाओं के लिए खास तौर पर अफसोस जताई है।  प्रीति के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अफगानिस्तान के लिए संवेदना जाहिर की है।  

Hema Malini shabana azmi Preity Zinta pray for people trapped in Afghanistan
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताई है।  वह टीवी पर काबुल की तस्वीरों और वीडियो देखकर पर विचलित हो गई हैं।  काबुल के ये हालात देखकर उन्हें साल 1974 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'धर्मात्मा' की याद आ रही है। आज हेमा मालिनी साल 1974 में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद कर रही हैं। 

Hema Malini shabana azmi Preity Zinta pray for people trapped in Afghanistan
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram

हेमा मालिनी ने फिल्म 'धर्मात्मा' का पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, 'एक खुशहाल और शांत देश अफगानिस्तान के साथ जो हो रहा है वह दुखद है। 'धर्मात्मा' में मैंने एक घुमंतू लड़की की भूमिका निभाई थी जिसकी पूरी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। मैंने अपने पैरंट्स के साथ वहां काफी अच्छा वक्त गुजारा था और फिरोज खान ने हमारा काफी ख्याल रखा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini shabana azmi Preity Zinta pray for people trapped in Afghanistan
अभिनेत्री शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इतिहास ने हमें सिखाया है कि धर्मान्ध लोग पहले धर्म के नाम पर संस्कृति पर हमला करते हैं। याद है कि कैसे तालिबान ने छठीं शताब्दी में बामियां बुद्धाज को ध्वस्त कर दिया था।  यह क्रूरता की ओर इशारा करता है। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी एक वीडियो साझा कर तालिबानियों की निंदा की है। 

विज्ञापन
Hema Malini shabana azmi Preity Zinta pray for people trapped in Afghanistan
अफगानिस्तान संकट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित वतन लाया गया है। सभी लोग अपने देश पहुंचकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं और इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed