2 मई, 1980 को शादी के बंधन में बंधने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो चहेते सितारे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने अपनी शादी के 43 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन पर जोड़े को सुबह से ही सितारों समेत फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं, अब हेमा मालिनी ने बकायदा पोस्ट कर अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही इन सुनहरे वर्षों की कई तस्वीरों को साझा कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आई हैं।
Hema Dharmendra: हेमा मालिनी ने दिखाई 43वीं सालगिरह सेलिब्रेशन की झलक, पति धर्मेंद्र संग इस अंदाज में आईं नजर
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी 43वीं शादी की सालगिरह की झलक दिखाई है। साथ ही बधाइयों के लिए शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करती नजर आई हैं।
हेमा मालिनी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट से पति धर्मेंद्र संग कुछ खास पिक्चर्स शेयर की हैं। इन फोटोज में शादीशुदा जोड़े के इतने सालों के साथ की कुछ खास झलकियां देखने को मिल रही हैं। वहीं, फोटो के साथ हेमा ने नोट में लिखा है, 'मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने आज हमारी शादी की सालगिरह पर हमें बधाई दी है। 43 साल की एकजुटता के दौरान यह एक अद्भुत यात्रा रही है और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ, यह एक सहज यात्रा बनी रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में कुछ तस्वीरें।'
These photos taken today on our 43rd anniversary❤️🙏 pic.twitter.com/O1T0MIlcxd
हेमा मालिनी ने चार तस्वीरों की सीरीज में एक बेहद पुरानी फोटो भी साझा की है, जो साल 1980 की मालूम होती है। वहीं, उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक और ट्वीट किया है, जिसमें वह पति संग 43वीं एनिवर्सरी पर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने जोड़ा है, 'ये तस्वीरें आज हमारी 43वीं सालगिरह पर ली गई हैं।' फोटो में कपल को एक-दूजे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते देखा जा रहा है।
I personally thank all those who have wished us on our wedding anniversary today🙏
Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब सिनेमाघरों देगी दस्तक
It has been a wonderful journey spanning 43years of togetherness and with all your good wishes, will continue to be a smooth journey in tandem🙏Few photos over the years pic.twitter.com/5x2PadxyyX
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का 43 साल का प्यार और साथ देखकर फैंस भी खुश हो उठे हैं, साथ ही जोड़े की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें हेमा जी आप दोनों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करती हूं।' दूसरे ने लिखा है, 'एक अद्भुत प्रेम कहानी, भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें और आपके जीवन को खुशियों से भर दें।'
TMKOC: शैलेश लोढ़ा की शिकायतों पर निर्माता असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। दंपति के पांच पोते-पोतियां भी हैं। ईशा और पति भरत तख्तानी दो बेटियों राध्या और मिराया के माता-पिता हैं। अहाना की शादी वैभव वोहरा से हुई है, जिससे उनके तीन बच्चे बेटा डेरेन और जुड़वां बेटियां, अस्त्रिया और अदा हैं।
