बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते रहते हैं। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों में डेब्यू के समय की या डेब्यू के पहले की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसी बीच एक अभिनेत्री और ऐसी हैं जिन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बॉलीवुड डेब्यू से पहले की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री देवी के अवतार में बैठी हुई हैं। क्या आप ये तस्वीर देखकर इस अभिनेत्री को पहचान पाए?
इस अभिनेत्री ने साझा की अपनी 'देवी अवतार' वाली तस्वीर, क्या पहचान पाए आप ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं ना, तो हम बताते हैं! ये अभिनेत्री हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। हेमा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म 'सपनों के सौदागर' से की थी। हेमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है जो कई साल पुरानी है। ये तस्वीर उस समय की है जब उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया था।
हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में हेमा देवी लक्ष्मी बनकर बैठी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में हेमा ने लिखा है, 'मैं इस खास फोटो को कई सालों से ढूंढ रही थी। यह एक फोटोशूट था जो खासकर तमिल मैगजीन (नाम ठीक से याद नहीं है) के लिए किया गया था। मुझे याद है एवीएम स्टूडियो में इसकी शूटिंग हुई थी। राज कपूर साहब के साथ 'सपनों के सौदागर' में डेब्यू करने से पहले।'
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) on
आगे उन्होंने लिखा, 'उस वक्त मेरी उम्र 14 या 15 साल रही होगी। मैं इसे अपनी बायोग्राफी 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' में जोड़ना चाहती थी जब राइटर राम कमल मुखर्जी उसे लिख रहे थे। लेकिन दुख की बात है कि इस फोटो को उस वक्त हम नहीं ढूंढ पाए। आखिरकार मुझे ये मिल ही गई इसलिए मैं बेहद खुश हूं और अब मैं आपके साथ इसे शेयर कर रही हूं।'
हेमा मालिनी ने जिस तरह से इस तस्वीर को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए हैं। उसे देखकर ही पता चलता है कि ये तस्वीर उनके लिए कितनी खास है। बता दें कि कुछ दिन पहले हेमा मालिनी अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल के जन्मदिन के मौके पर घर में पूजा रखवाई थी उन्होंने उस समय की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थीं।
पढ़ें: पहली बार देखिए 800 करोड़ के पटौदी पैलेस की INSIDE तस्वीरें, सैफ-करीना यहीं मनाते हैं हॉलीडे