फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों कमाने वाले 'जेठालाल' को कोई नहीं देता था रोल, 50 रुपये कमाकर करते थे गुजारा

Sun, 08 Nov 2020 06:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 08 Nov 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Aka Dilip Joshi Once Upon got 50 rupees per role
दिलीप जोशी - फोटो : फाइल

हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आज करोड़ों रुपये कमाने वाले दिलीप जोशी ने बताया कि कैसे एक वक्त पर उन्हें कोई रोल नहीं देता था और एक किरदार निभाने के लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपये मिलते थे।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Aka Dilip Joshi Once Upon got 50 rupees per role
दिलीप जोशी - फोटो : Instagram

एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने बताया, 'मैंने थिएटर में एक बैकस्टेज आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। उस वक्त कोई भी मुझे रोल देने के लिए तैयार नहीं होता था। मुझे एक किरदार निभाने के लिए 50 रुपये मिलते थे, लेकिन मैंने कभी इस बात की परवाह नहीं की।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Aka Dilip Joshi Once Upon got 50 rupees per role
दिलीप जोशी - फोटो : instagram/maakasamdilipjoshi

दिलीप जोशी के मुताबिक, उन्हें शुरुआत से ही थिएटर के प्रति जुनून था। वह लगातार 25 साल तक गुजराती थिएटर में काम करते रहे। साल 2007 में उन्होंने आखिरी बार एक स्टेज प्ले में काम किया था। आज व्यस्त होने के चलते वह थिएटर नहीं कर पाते लेकिन उन्हें ये बहुत याद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Aka Dilip Joshi Once Upon got 50 rupees per role
दिलीप जोशी - फोटो : फाइल

दिलीप जोशी सबसे पहली बार फिल्मों में नजर आए थे। साल 1989 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में उन्होंने रामू का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 'हम आपके हैं कौन', 'यश', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'खिलाड़ी 420' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में नजर आए।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Aka Dilip Joshi Once Upon got 50 rupees per role
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन पर दिलीप जोशी ने सबसे पहले धारावाहिक 'कभी ये कभी वो' में काम किया था। ये साल 1995 में प्रसारित हुआ था। इसके बाद वह 'कोरा कागज', 'हम सब एक हैं', 'सीआईडी', 'एफआईआर' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आए। लेकिन सही मायने में दिलीप जोशी को पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से मिली। जेठालाल के किरदार ने उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध कर दिया।

'अनारकली ऑफ आरा' के निर्देशक की चैट वायरल, लड़की ने दी पत्नी को दिखाने की धमकी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed