{"_id":"5d904cf88ebc3e93ac721009","slug":"hema-malini-to-gracy-singh-these-actress-playing-goddess-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्र विशेष: हेमा मालिनी से लेकर ग्रेसी सिंह तक, इन अभिनेत्रियों ने निभाए देवी के किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवरात्र विशेष: हेमा मालिनी से लेकर ग्रेसी सिंह तक, इन अभिनेत्रियों ने निभाए देवी के किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
देवी के रोल में अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से नवरात्र की शुरुआत है। देशभर में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया और खूब वाहवाही बटोरी। आज हम आपको ऐसे ही कुछ किरदारों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 7
अनीता गुहा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1975 में रिलीज हुई कम बजट की फिल्म 'जय संतोषी मां' उस वक्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री अनीता गुहा ने संतोषी मां का किरदार निभाया था। देवी के किरदार मे अनीता को इस कदर पसंद किया गया कि इसके बाद वो कई धार्मिक फिल्मों में नजर आईं।
3 of 7
गायत्री शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
1997 में दूरदर्शन पर दिखाया जाने वाला सीरियल 'ओम नम: शिवाय' काफी मशहूर हुआ था। शो में शिव का किरदार समर जय सिंह ने निभाया था जबकि देवी पार्वती का रोल गायत्री शास्त्री ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ग्रेसी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म लगान में मुख्य रोल निभाने वालीं ग्रेसी सिंह को बड़े पर्दे पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। साल 2015 में प्रसारित सीरियल 'संतोषी मां' में ग्रेसी सिंह मुख्य किरदार में दिखी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दूरदर्शन पर प्रसारित 'जय माता की' सीरियल में हेमा मालिनी माता के अलग-अलग अवतार में दिखाई दी थीं। सीरियल में ऐसे कई मौके आए जब हेमा मालिनी ने क्लासिकल डांस भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।