फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी समेत इन आठ अभिनेत्रियों का भी शादीशुदा सितारों पर आया था दिल, रचाई शादी

Wed, 16 Oct 2019 06:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 16 Oct 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini to Shilpa Shetty 9 Bollywood actress marry married man
Kareena, Hema and Shilpa - फोटो : file photo

सिनेमाजगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी काफी चर्चा में रही। इसकी वजह एक तो अभिनेत्रियों का मशहूर होना और दूसरा उनकी शादी उन लड़कों से होना जो पहले से शादीशुदा थे। इस लिस्ट में अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे। हेमा से शादी करने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका दिल उन पर आया जो पहले से शादीशुदा थे। 

Hema Malini to Shilpa Shetty 9 Bollywood actress marry married man
Dharmendra and Hema - फोटो : file photo

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की डीर्म गर्ल हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हेमा और धर्मेंद्र दोनों ने शादी के लिए धर्म बदला था। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर चुपचाप निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी। इस तरह हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बन गईं। शादी के बाद 1981 में प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हेमा ने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। अगर हेमा की जगह वो होतीं तो ऐसा कभी नहीं करतीं। 

Hema Malini to Shilpa Shetty 9 Bollywood actress marry married man
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

श्रीदेवी
'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini to Shilpa Shetty 9 Bollywood actress marry married man
karisma kapoor with ex husband - फोटो : file photo

करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में शादीशुदा व्यक्ति संजय कपूर से शादी की थी। संजय पहले से ही तलाक शुदा थे। हालांकि करिश्मा और संजय का भी तलाक हो चुका है। करिश्मा के पास ही दोनों बच्चों की कस्टडी है। 

विज्ञापन
Hema Malini to Shilpa Shetty 9 Bollywood actress marry married man
Raveena And Anil - फोटो : file photo

रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन की इस वक्त रियलिटी शो 'नच बलिए 9' को जज कर रही हैं। रवीना ने पहले से ही शादीशुदा अनिल थडानी से शादी की है। अनिल थडानी की पहली पत्नी का नाम नताशा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed