फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेरा फेरी वाले देवीप्रसाद की पोती अब दिखती हैं ऐसी, पहली बार में पहचानना होगा मुश्किल

Wed, 14 Apr 2021 11:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Hera Pheri little girl Rinku aka Ann Alexia Anra who played Deviprasad granddaughter latest looks will blow your mind
एलेक्सिया एनरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कुछ कॉमेडी फिल्में ऐसी भी बनी है जिन पर गुजरे हुए सालों का कोई फर्क नहीं पड़ा है। आज भी उन फिल्मों को देखना उतना ही अच्छा लगता है जितना फिल्म के रिलीज के वक्त हुआ था। ऐसे ही एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म थी हेरा फेरी जिसके रिलीज को 20 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन दर्शकों का आज भी इस फिल्म का हर किरदार याद है। फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में एक और अहम किरदार था और वो था देवीप्रसाद की पोती रिंकू का जिसे किडैनप कर लिया गया था। तो चलिए आपको बताते हैं आज देवीप्रसाद की पोती का किरदार निभाने वाली एलेक्सिया के बारे में।

Hera Pheri little girl Rinku aka Ann Alexia Anra who played Deviprasad granddaughter latest looks will blow your mind
हेरा फेरी - फोटो : Instagram

हेरा फेरी कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब देवीप्रसाद की पोती रिंकू को कबीरा किडनैप कर लेता है। वो बच्ची को छुड़ाने की रकम मांगने के लिए फोन देवीप्रसाद को लगाता है लेकिन फोन लगता है बाबू राव के गराज में और फिर शुरु होती है हेरा फेरी। इस फिल्म में रिंकू का किरदार निभाने वाली बच्ची का नाम एलेक्सिया एनरा हैं जो अब काफी बड़ी हो चुकी हैं।

Hera Pheri little girl Rinku aka Ann Alexia Anra who played Deviprasad granddaughter latest looks will blow your mind
अक्षय कुमार, एलेक्सिया - फोटो : Instagram

एलेक्सिया एक एंटरप्रेन्योर और एनवायरमेंटल कंसल्टेंट बन गई हैं। इस फिल्म में जहां वो एक क्यूट बच्ची थीं तो वहीं अब वो काफी हॉट और ग्लैमरस हो चुकी हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। बता दें कि एलेक्सिया 3 साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri little girl Rinku aka Ann Alexia Anra who played Deviprasad granddaughter latest looks will blow your mind
एलेक्सिया एनरा - फोटो : Instagram

एलेक्सिया के माता पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें। वो विज्ञापन के लिए तैयार थे लेकिन फिल्में लंबी बनती थीं तो बहुत समय लेती थीं। एलेक्सिया ने बताया था कि फिल्म हेरा फेरी करने की इजाजत उनके माता पिता ने इसलिए दी थी क्योंकि इसे गर्मियों की छुट्टियों में शूट किया गया था। इसके बाद उन्हें कोई और फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Annie (@annanra)

विज्ञापन
Hera Pheri little girl Rinku aka Ann Alexia Anra who played Deviprasad granddaughter latest looks will blow your mind
एलेक्सिया एनरा - फोटो : Instagram

बता दें कि एलेक्सिया फिल्म अववाई षणमुगी में कमल हासन के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 1998 में आई फिल्म ऐन थाइन मणिकोडी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब वो फिल्मों से दूर है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें यूजर्स के होश भी उड़ा देती हैं। कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन से उनकी दोस्ती भी काफी अच्छी है। बता दें कि उन्होंने बीबीए में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वो एक सॉफ्टवेयर कंपनी में भी काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed