फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: शादी के बाद भी पर्दे पर हिट ये अभिनेत्रियां, काजोल से लेकर करीना कपूर तक लिस्ट में

Wed, 14 Apr 2021 11:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor khan anushka sharma priyanka chopra and these other actresses proved marriage does not ruin your career
दीपिका, करीना, अनुष्का, काजोल - फोटो : Instagram

कहा जाता है कि अभिनेत्रियों की फिल्मों में जिंदगी अभिनेताओं की तुलना में कम होती है। जहां अभिनेत्रियां अक्सर शादी के बाद फिल्मों से दूर हो जाती हैं तो वहीं हीरो लंबे समय तक पर्दे पर टिके रहते हैं। हालांकि पहले के समय से लेकर अब में काफी फर्क आ गया है। पहले जहां शादी के बाद अक्सर अभिनेत्रियों का करियर खत्म मान लिया जाता था तो वहीं आज के समय में शादी और बच्चों के बाद भी अभिनेत्रियां सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी के बाद भी हैं सुपरहिट।

Kareena kapoor khan anushka sharma priyanka chopra and these other actresses proved marriage does not ruin your career
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की डीवा कहे जानी वाली करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी से पहले करीना का करियर टॉप पर था। हालांकि बहुत से लोगों का मानना था कि शादी के बाद करीना फिल्मों में नजर ही नहीं आएंगी। हालांकि ऐसा तो कुछ नहीं हुआ बल्कि करीना ने शादी और बच्चे के बाद भी बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।

Kareena kapoor khan anushka sharma priyanka chopra and these other actresses proved marriage does not ruin your career
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी

रानी बड़े पर्दे की दमदार अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। हालांकि आदित्य चोपड़ा से शादी के बाद रानी गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं। साल 2014 में 'मर्दानी' के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया। इसके बाद 'हिचकी' से साल 2018 में उन्होंने कमबैक किया। वहीं वो आखिरी बार 'मर्दानी 2' में नजर आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रानी बहुत जल्द 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor khan anushka sharma priyanka chopra and these other actresses proved marriage does not ruin your career
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरने वाली प्रियंका का करियर शादी के बाद भी बेहद शानदार रहा है। प्रियंका के हाथ में इन दिनों हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जो उनके करियर में चार चांद लगाएंगे।

विज्ञापन
Kareena kapoor khan anushka sharma priyanka chopra and these other actresses proved marriage does not ruin your career
काजोल - फोटो : instagram

काजोल

1991 में अजय देवगन से शादी के बाद काजोल ने कम फिल्में की थी। हालांकि उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'फना' से बॉलीवुड में कमबैक किया। फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई। इसके बाद काजोल ने 'माय नेम इज खान', 'वी आर फैमिली', 'दिलवाले', 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' जैसी कई बड़ी फिल्में की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed