फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब छलक उठा करण जौहर का दर्द, 'बाहुबली' ही नहीं इन 5 स्टार्स ने भी ठुकराई थी फिल्म

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
here 5 actors denied karan johar film including prabhas
karan johar

'बाहुबली' में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले प्रभास इन दिनों 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'बाहुबली' के हिट होने के बाद करण जौहर लगातार कोशिश में हैं कि वो अपनी फिल्म के लिए प्रभास को कास्ट करें लेकिन एक बार फिर उन्होंने करण को मना कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रभास ने करण की फिल्म को मना कर दिया था। कई हिट फिल्में देने के बावजूद ऐसा कई बार हुआ जब करण जौहर को बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स ने मना कर दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 एक्टर्स...

here 5 actors denied karan johar film including prabhas
aishwarya rai

करण जौहर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम जैसी' फिल्में ऑफर की थीं लेकिन कुछ मजबूरियों के चलते उन्होंने ये फिल्में नहीं कीं। ऐश्वर्या के मुताबिक दरअसल जब उन्हें 'कुछ-कुछ होता है' ऑफर हुई तो वो अमेरिका में फिल्म 'आ अब लौट चलें' के 40 दिन के शेड्यूल में बिजी थीं। इसी तरह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की स्टोरी और कैरेक्टर के बारे में भी करण जौहर ने बताया था लेकिन वो साथ काम नहीं कर सकीं हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए हामी भर दी।

here 5 actors denied karan johar film including prabhas
shilpa shetty

फिल्म 'बाजीगर' में काजोल, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की तिकड़ी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। करण जौहर भी इसका फायदा उठाना चाहते थे। मगर जब उन्होंने शिल्पा को 'टीना' का रोल ऑफर किया, तो एक्ट्रेस ने उन्हें मना कर दिया। स्क्रिप्ट के मुताबिक 'बाजीगर' की तरह फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी शिल्पा के किरदार की मौत फिल्म के पहले हाफ में ही हो जाती, यही वजह है कि उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
here 5 actors denied karan johar film including prabhas
shahid kapoor

वोग के शो BFFs के सेंकेड सीजन में पहले गेस्ट के तौर पर करण जौहर ने हिस्सा लिया था। इस शो के दौरान करण जौहर का दर्द छलक उठा। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स ने उनकी फिल्में रिजेक्ट कीं। करण के मुताबिक, उन्होंने कई बार शाहिद कपूर को फिल्म में कास्ट करने की कोशिश की लेकिन हर बार उन्होंने उनके ऑफर को ठुकरा दिया। 

विज्ञापन
here 5 actors denied karan johar film including prabhas
Ranveer Singh
करण जौहर के अच्छे दोस्तों में से एक रणवीर सिंह ने भी उनकी दो फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया था। जिसकी करण को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। दरअसल 'पद्मावत' में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले रणवीर सिंह अपने रोल और स्क्रिप्ट से कोई समझौता नहीं करते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed