फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Bail Reject: जमानत के लिए कोर्ट में आर्यन खान की 10 दलीलें, फिर भी नहीं मिली रियायत

Thu, 07 Oct 2021 07:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 07 Oct 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Bail Reject: Here are the 10 arguments made by Aryan Khan in court For Bail
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

क्रूज ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट में ड्रग मामले को लेकर सुनवाई चल रही है। एनसीबी ने कोर्ट से 11 आरोपियों की कस्टडी मांगी है। जबकि एनसीबी ने अब तक इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 अक्तूबर को कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत नहीं दी थी और 7 अक्तूबर तक के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया था। हालांकि आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने उन्हें जमानत दिलाले की पूरी कोशिश की थी। इसके बावजूद वह रिहा नहीं हो पाए थे। आज एक बार फिर कोर्ट में एनसीबी ने आर्यन की आगे की कस्टडी की मांग की तो दूसरी तरफ आर्यन की बेल के लिए उनके वकील ने 10 दलीलें पेश की हैं। हालांकि क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान और 7 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें 14 दिन की जेल हुई है, वह तुरंत जमानत चाहते थे, लेकिन अब सुनवाई कल सुबह 11 बजे होगी। जानिए वो कौन कौन सी 10 दलीलें हैं, जो आर्यन की बेल के लिए दी गईं।

Aryan Khan Bail Reject: Here are the 10 arguments made by Aryan Khan in court For Bail
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

1. 'मुद्दा तो यह है कि वे यह कहते रहेंगे कि हमें मुख्य आरोपी तक पहुंचना है, लेकिन जब तक उन्हें मुख्य आरोपी नहीं मिल जाता, तब तक वे मुझे बंधक बनाकर नहीं रख सकते।'

Aryan Khan Bail Reject: Here are the 10 arguments made by Aryan Khan in court For Bail
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
2. 'जिन चैट्स का जिक्र हो रहा है, वे फुटबॉल के बारे में हैं। इसमें किसी भी तरह के ड्रग्स का जिक्र नहीं है। क्या आप ये कहना चाहते हैं कि एक साल पहले हम फुटबॉल के बारे में चैट नहीं कर सकते थे?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Bail Reject: Here are the 10 arguments made by Aryan Khan in court For Bail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

3. 'मुझे दोबारा हिरासत में भेजे जाने का यह आधार नहीं हो सकता कि मुझे किसी के सामने बैठाकर पूछताछ की जानी है। अब उन लोगों ने क्रूज के आयोजकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब यह साजिश रची जाएगी कि क्या मेरा जहाज पर मौजूद बाकी लोगों से कुछ लेनादेना है?' 

विज्ञापन
Aryan Khan Bail Reject: Here are the 10 arguments made by Aryan Khan in court For Bail
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

4. 'ऐसा लग रहा है कि पूरा क्रूज यात्रियों से भरा नहीं था, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सिर्फ एक व्यक्ति का था। हालांकि, मेरा किसी से लेना देना नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed