{"_id":"615ef5e98ebc3e656d1a384f","slug":"kiara-advani-lookalike-aishwarya-singh-wants-to-meet-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: कियारा आडवानी की हमशक्ल ने फैंस के बीच मचाया धमाल, ऐश्वर्या सिंह में दिख रही हैं 'शेरशाह की डिंपल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: कियारा आडवानी की हमशक्ल ने फैंस के बीच मचाया धमाल, ऐश्वर्या सिंह में दिख रही हैं 'शेरशाह की डिंपल'
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूं तो हर किसी को फिल्मी सितारों की तरह खुद को सजाना-सवारना बेहद पसंद है। कई लोगों की कोशिशें तो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देंगी कि, कहीं अगली फिल्म इन्हें ही ना मिल जाए। अगर आप इंस्टाग्राम के शौकीन हैं, तो आपने ऐश्वर्या सिंह के बारे में कभी न कभी तो जरूर सुना होगा और अगर नहीं तो, आइए हम आपको बताते हैं।
कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है। पहली फिल्म फुगली से शेरशाह तक, उन्होंने कई बड़े बजट की फिल्मों में अभिनय करके फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उनकी हालिया फिल्मों में शुमार, कबीर सिंह, गुड न्यूज और शेरशाह में उनके प्रदर्शन ने उन्हें प्रशंसा और पुरस्कार का हकदार बना दिया और इसी के साथ, बहुत जल्द इंटरनेट पर उनका डोपेलगैंगर यानी हमशक्ल भी मिल गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली की डेंटिस्ट-कम-इन्फ्लुएंसर, ऐश्वर्या सिंह के बारे में। उन्होंने अपने कियारा प्रेरित लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 7 लाख से अधिक बार देखे गए इंस्टाग्राम रील में, ऐश्वर्या ने शेरशाह से उठाये कियारा के किरदार 'डिंपल' की हूबहू नकल की है। दोनों में गजब की समानता ने प्रशंसकों को अचंभित कर दिया।
2 of 5
ऐश्वर्या सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या सिंह ने खुलासा किया कि, जब कियारा ने बॉलीवुड में शुरुआत की थी, तब उनकी सहेलियों ने दोनों के बीच समानता की ओर इशारा किया था। उनसे मिली प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा, "बहुत अच्छा लगता है जब लोग आपको वायरल वीडियो से पहचानने लगते हैं, जब लोग आपके लुक की सराहना करते हैं, खासकर जब आपकी तुलना इतनी सुंदर और टैलेंटेड अभिनेत्री से की जाए। कई लोगों ने तो मुझे सच में कियारा समझ लिया। उन्होंने तो मुझे 'ट्रू कॉपी', 'डोपेलगैंगर', 'डिट्टो' बुलाना शुरू कर दिया। यहां तक कि मुझे वैसे और लुक्स बनाने के लिए भी कहा। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था जब कियारा ने खुद मेरा वीडियो देखा और उसकी सराहना की।"
3 of 5
ऐश्वर्या सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब फिल्म शेरशाह का प्रीमियर हुआ, तभी ऐश्वर्या ने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म में कियारा आडवाणी के लुक को रीक्रिएट किया। पोस्ट तब वायरल हो गई थी, जब फैन्स के बीच कियारा ने भी उस वीडियो पर खुद कमेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने आगे अभिनेत्री की प्रशंसा की और कहा, "कियारा से मिलना एक सपने के सच होने जैसा होगा। वह एक अद्भुत अभिनेत्री और दिवा हैं। उनसे कौन नहीं मिलना चाहेगा।" उन्होंने आगे बताया कि उनका इंस्टा हैंडल फैशन से जुड़े वीडियोज से भरा हुआ है, और उन्हें कैमरे पर रहने में मज़ा आता है। उन्होंने कहा, “मैंने इसे एक शौक के रूप में शुरू किया था। जब भी मुझे मौका मिलता, मैं छोटे वीडियो बनाया करती थी या तस्वीरें क्लिक करती थीं... मुझे स्कूल और कॉलेज के दिनों में फैशन शो और डांस इवेंट में हिस्सा लेना अच्छा लगता था।”
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक नहीं सोचा है कि वह पेशेवर रूप से अभिनय करना चाहेंगी या कुछ और। अंत में, उन्होंने फैन्स को ढेर सारा प्यार देते हुए आगे भी ऐसे वीडियोज बनाने का वादा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।