{"_id":"615e63308ebc3e05d1787672","slug":"aryan-khan-drug-case-star-kid-ncb-custody-ends-today-will-seek-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drug Case: ASG बोले- हमारे पास आर्यन की चैट मौजूद, मानशिंदे का सवाल- आपने चैट कब डाउनलोड की?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drug Case: ASG बोले- हमारे पास आर्यन की चैट मौजूद, मानशिंदे का सवाल- आपने चैट कब डाउनलोड की?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स केस में आज आर्यन की कस्टडी खत्म हो रही है ऐसे में उसे मुंबई की एक अदालत में पेश किया जा रहा है। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे एक बार फिर से उन्हें जमानत दिलवाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल एनसीबी ने आर्यन खान समेत सात अन्य लोगों को 11 अक्तूबर तक रिमांड पर लेने की मांग की है। आर्यन खान समेत 7 लोगों की 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि वह अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है।
ASG अनिल सिंह ने अदालत से कहा- हम कोर्ट का समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हमें सभी के रिमांड की जरूरत है। हमारे पास आर्यन की चैट मौजूद है। इसपर सतीश मानशिंदे ने हंसते हुए कहा- आपने चैट कब डाउनलोड की?
चार अक्तूबर को एनसीबी ने कोर्ट में बताया था कि आर्यन कोडवर्ड में चैटिंग करता था और इसे डीकोड करने के लिए ये कस्टडी जरूरी है। कई चैट्स ये बताते हैं कि उसका डीलर्स के साथ कनेक्शन है। चैट से साफ है कि ये एक नेक्सस है और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन भी हुए हैं। आरोपियों ने ड्रग्स पैडलर से डील करने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया है और ऐसे में आरोपियों को रिमांड में आमे सामने बैठाकर पूछताछ करने की जरूरत है।
Mumbai: NCB seeks remand of Aryan Khan, Arbaz Merchant, Munmun Dhamecha, and five others till October 11 in the party on the cruise ship case
दूसरी तरफ आर्यन के वकील मानशिंदे ने कहा कि, 'आर्यन को खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और वो एक दोस्त के साथ वहां गया था। उसे क्रूज पर जाने का एक भी पैसा नहीं दिया गया और ना ही वो किसी ऑर्गनाइजर को जानता है'। उन्होंने आर्यन खान के पैडलर को जानने की खबर का भी खंडन किया है। साथ ही एनसीबी पर आरोप लगाया है वो सिर्फ व्हाट्सएप चैट पर केस बना रहे हैं जबकि उन्हें मेरे क्लाइंट से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
3 of 5
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ।
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग केस में आर्यन खान का नाम पहली बार तब सामने आया जब 2 अक्तूबर को गोवा के लिए जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी को 3 अक्टूबर को 22 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा गया और पूछताछ की गई। इसके एक दिन बाद ही आर्यन और दो अन्य को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ।
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जांच अधिकारियों को सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने चार पेज का बयान दिया है। आर्यन 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे, जबकि ड्रग ब्यूरो 11 अक्टूबर तक हिरासत बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस मामले में छानबीन करते हुए एनसीबी ने मंगलवार रात मुंबई के पवई इलाके से एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया और ड्रग्स जब्त किया।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एनसीबी कल रात से बांद्रा, जुहू और गोरेगांव में छापेमारी कर रही है और अब तक इस मामले में कुल 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। NCB के मुताबिक मामले में तीन व्यक्तियों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS एक्ट) की धारा 8C, 20B, 27 (किसी भी मादक दवा या मनोदैहिक पदार्थ के सेवन के लिए दंड) और 35 (दोषपूर्ण मानसिक स्थिति का अनुमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।