फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Hrithik Roshan Reaction: आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे ऋतिक की कंगना ने लगाई क्लास, कहा- आ गए सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में

Thu, 07 Oct 2021 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Oct 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Troll Hrithik Roshan As he support Aryan khan in drug case
ऋतिक, आर्यन, कंगना - फोटो : ट्विटर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल में रहना होगा या फिर बेल मिलेगी इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। एनसीबी के टीम आर्यन खान को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। थोड़ी देर में जमानत पर सुनवाई होगी। आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। पिछली सुनवाई में आर्यन समेत तीन लोगों को तीन दिन की एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को सतीश मानशिंदे ने आर्यन की जमानत की पूरी कोशिश की लेकिन एनसीबी ने कोर्ट के सामने ऐसी दलीलें दी कि मानशिंदे की एक नहीं चली।





आर्यन को बेल मिलेगी या जेल ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा इस बीच कंगना रणौत ने आर्यन का सपोर्ट करने के लिए ऋतिक रोशन को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा है। कंगना ने कहा है कि ऐसी चीजों का समर्थन करना भी जुर्म है।

Kangana Ranaut Troll Hrithik Roshan As he support Aryan khan in drug case
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

ऋतिक को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं। हम गलती करते हैं लेकिन इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको चीजें समझ आएंगी। मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि वह इससे सीखेगा और बेहतर बन सकेगा। जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में बात न बनाया जाए क्योंकि वह पहले से ही खराब महसूस कर रहे होते हैं।

Kangana Ranaut Troll Hrithik Roshan As he support Aryan khan in drug case
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना आगे लिखती हैं, जब आप किसी को गुनहगार बताते हैं, बावजूद इसके की उनका गुनाह अभी साबित नहीं हुआ है। इस पोस्ट में कंगना ने आर्यन खान के खिलाफ कुछ भी ना कहते हुए उनको इससे सीखने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Troll Hrithik Roshan As he support Aryan khan in drug case
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन ने आर्यन का समर्थन करते हुए लिखा था, 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम अब जान गए हो कि तुम्हे भी इसके लिए चुन लिया गया है क्योंकि अब तुम खुद पर दबाव महसूस कर पा रहे होगे'।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Troll Hrithik Roshan As he support Aryan khan in drug case
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

ऋतिक ने आगे लिखा, 'तुम्हे गुस्सा आ रहा होगा, कन्फ्यूजन हो रही होगी, असहाय महससू कर रहे होगे। ये ही वो चीजे हैं जो जलनी चाहिए ताकि तुम्हारे अंदर का हीरो बाहर आ सके। हालांकि ये वो चीजें भी हैं जो अच्छी चीजों को भी जला देती हैं जैसे दया भावना, प्यार, दया, गलतियां, जीत। खुद को थोड़ा जलने दो लेकिन पूरी नहीं। ये सब तुम्हारे अंदर है और तुम्हें अनुभव के साथ पता चलेगा कि क्या तुम्हें अपने अंदर रखना है और किसे बाहर कर देना है। तुम जान सकते हो कि कैसे तुम इसके साथ और बढ़ोगे'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed