फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के इन टॉप खलनायकों की आज भी है दुनिया दीवानी, अब इनके बच्चों के बारे में भी जान लीजिए

Thu, 28 Mar 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Here is 8 childrens of Famous Bollywood Villains
बॉलीवुड में विलेन का उतना ही महत्व है जितना कि एक लीड एक्टर का। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में विलेन्स की कभी कमी नहीं रही है। क्या आपने सोचा है अपने जमाने में फेमस रहे इन खलनायकों के बच्चे क्या करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले स्टार्स में से कुछ के बच्चे तो एक्टिव हैं और कुछ के लाइमलाइट से दूर। क्राइम मास्टर गोगो यानि की शक्ति कपूर के दोनों बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर फिल्मों में एक्टिव हैं। आज आपको मिलाते हैं इन 7 फेमस बॉलीवुड विलेंस के बच्चों से।
Here is 8 childrens of Famous Bollywood Villains
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन
शोले, सत्ते पे सत्ता और कर्ज जैसी सफल फिल्में देने वाले मैक मोहन ने अपने अभिनय की बदौलत एक अलग ही मुकाम हासिल किया था। फिल्म में जहां-जहां खलनायक सांभा आता है लोग कांप उठते हैं। मैक मोहन आए तो क्रिकेटर बनने थे लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बनाकर छोड़ा। मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन भी फिल्मों में काम करते हैं।
Here is 8 childrens of Famous Bollywood Villains
- फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी
अमरीश का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में शुमार है। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनका बेटा राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मैरिन नेवीगेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Here is 8 childrens of Famous Bollywood Villains
- फोटो : सोशल मीडिया
एम.बी. शेट्टी
एक जमाने में बेहतरीन स्टंटमैन और विलेन एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता हैं। एम बी शेट्टी ने विलेन का किरदार निभाकर ऐसा कॉम्पटीशन पैदा किया कि विलेन का रोल प्ले करने वाले बाकी एक्टर भी डर गए। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर। एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा। एम बी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
Here is 8 childrens of Famous Bollywood Villains
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम विलेन कबीर बेदी ने ‘खून भरी मांग’ में विलेन के किरदार से दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता बटोरी थी। अगर आप सोच रहे हैं कि कबीर बेटी के बेटे अदम बेदी गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं तो आप गलत हैं। कबीर बेदी के बेटे अदम बेदी एक इंटरनेशनल मॉडल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed