फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनमोहन सिंह के बाद अब इन 4 राजनेताओं पर बन रही है बायोपिक, रिलीज होने से पहले ही चर्चे

Thu, 28 Mar 2019 01:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 28 Mar 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Mayawati upcoming biopic on Politicians
Biopic poster - फोटो : file photo

बॉलीवुड में इन दिनों राजनेताओं पर आधारित बायोपिक बन रही है। कुछ दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म रिलीज हुई थी। वहीं अब पीएम मोदी की बायोपिक रिलीज होने जा रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव के तहत पीएम मोदी की बायोपिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में किन राजनेताओं पर आधारित फिल्म आने वाली है।

Prime Minister Narendra Modi to Mayawati upcoming biopic on Politicians
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी बायोपिक
पीएम मोदी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं। होली के दिन इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस फिल्म की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिल्म के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के आधार पर इस मामले पर 29 मार्च को सुनवाई की जाएगी। फिल्म का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। इसके रिलीज होने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। फिल्म मतदाताओं को भी प्रभावित कर सकती है। 

Prime Minister Narendra Modi to Mayawati upcoming biopic on Politicians
Kangana Ranaut - फोटो : social media

जयललिता बायोपिक
कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा दिया था। कंगना ने अपने जन्मदिन के दिन कन्फर्म किया है कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एक्ट्रेस जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का तमिल में नाम 'थलाइवी' और हिंदी में नाम 'जया' होगा। कंगना ने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा, 'जयललिता हमारे देश की एक सबसे सफल महिला थीं। वह अपने समय की सुपरस्टार थीं और उसके बाद राजनीति में भी सफल हुईं। उन पर बन रही फिल्म से जुड़कर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Mayawati upcoming biopic on Politicians
Vidya Balan and Mayawati - फोटो : file photo

मायावती बायोपिक 
खबरों की मानें तो बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती की बायोपिक बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को डायरेक्टर सुभाष कपूर कर सकते हैं। वहीं इस फिल्म में मायावती का किरदार निभाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल इन खबरों पर सुभाष कपूर को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Mayawati upcoming biopic on Politicians
the Tashkent files - फोटो : amar ujala mumbai

लाल बहादुर शास्त्री बायोपिक
'द ताशकंद फाइल्स' फिल्म लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जबकि फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed