फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर ये शख्स बीच में न आता तो अक्षय खन्ना की जिंदगी में 'करिश्मा' तय था, वे शादीशुदा होते

Thu, 28 Mar 2019 01:14 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 28 Mar 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
akshaye khanna birthday special know about his wedding story with karisma kapoor
karisma kapoor
विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना आज अपने पिता के नाम के मोहताज नहीं हैं । उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है । आज अक्षय खन्ना आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था । अक्षय ने बॉलीवुड में अपना करियर 1997 में फिल्म 'हिमालय पुत्र' से शुरू किया था । अक्षय खन्ना की दूसरी फिल्म 'बॉर्डर' थी । 
akshaye khanna birthday special know about his wedding story with karisma kapoor
Akshaye Khanna
अक्षय खन्ना को फिल्म 'ताल' से पहचान मिली । ये फिल्म 1999 में आई थी और सुपरहिट रही थी । फिल्म में अक्षय ने ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस किया था । फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए अक्षय खन्ना को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था । इसके बाद अक्षय ने 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' और 'दहक' जैसी फिल्मों में काम किया । 
akshaye khanna birthday special know about his wedding story with karisma kapoor
Akshaye Khanna
अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना का निधन साल 2017 में हो गया था । इसके बाद अक्षय अकेले पड़ गए । 44 साल के होने के बावजूद उन्होंने आज तक शादी नहीं की है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना की शादी के लिए करिश्मा कपूर का रिश्ता गया था । लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई । 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaye khanna birthday special know about his wedding story with karisma kapoor
akshaye khanna
दरअसल, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के घर पर बेटी का रिश्ता भेजा था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर बीच में आ गईं । उस समय करिश्मा का करियर पीक पर था । बबीता नहीं चाहती थीं कि करियर के इस मुकाम पर करिश्मा शादी करें । अगर बबीता कपूर बीच में ना आतीं तो आज करिश्मा, अक्षय की पत्नी होतीं ।
विज्ञापन
akshaye khanna birthday special know about his wedding story with karisma kapoor
Akshaye Khanna
अक्षय खन्ना ने एक बार अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, 'मुझे बच्चे पसंद नहीं हैं इसलिए मैंने आज तक शादी नहीं की ।' साथ ही अक्षय कहते हैं, 'मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं । मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है । मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता ।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed